Largest District In India : भारत में सबसे बड़ा जिला कौन-सा हैं, जानिए इसके बारे में

भारत का सबसे जिला-;

Update: 2023-09-06 16:09 GMT

Largest District In India:भारत में 28 राज्य व 8 केंद्र शासित क्षेत्रों को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया गया हैं। प्रशासक के माध्यम से प्रशासित किया जाता हैं। राष्ट्रपति इस संघीय कार्यकारिणी का प्रमुख होता हैं। देश को चलाने में संविधान के हिसाब से अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। जिनमें जिला निर्धारण की व्यवस्था की गई हैं। केंद्र शासित प्रदेश व राज्य में जरूरत के अनुसार जिला का गठन किया गया हैं। लेकिन क्या आपको भारत के सबसे बड़े जिले के बारे में पता हैं। यदि नहीं पता तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

भारत का सबसे जिला-

भारत के सबसे बड़े जिले का नाम कच्छ हैं। यह गुजरात में स्थित हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से इसे सबसे बड़ा जिला कहा जाता हैं। गुजरात के इस जिले का कुल क्षेत्रफल 45,674 वर्ग किलोमीटर हैं। जो कि अकेले इस राज्य की 23.7 फीसदी हिस्से को कवर किए हुए हैं। इस जिले का आधा से अधिक एरिया रेगिस्तान से भरा हुआ हैं।

बता दे कि कच्छ नाम से भारत के एक राज्य का नाम भी हुआ करता था। 1950 में जब यह एरिया एक राज्य के रूप में प्रचलित था। 1 नवंबर 1956 को इस क्षेत्र को मुंबई राज्य में ले लिया गया। तब वहाँ मराठी व गुजराती लोग रहा करते थे। कुछ संख्या में मारवाड़ी लोगो भी थे। इसके बाद 1960 में मुंबई राज्य को भाषा के आधार पर बांट दिया गया। और दो नए राज्य बनाए गए। महाराष्ट्र व गुजरात , जिसके बाद कर्छ गुजरात में आ गया। कभी कच्छ में आए भयंकर भूकंप ने इस जिले को तबाह कर दिया। जिसकी वजह से राज्य को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा।

Tags:    

Similar News