UP News: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया पोषण माह का शुभारंभ किया

Update: 2022-09-16 09:33 GMT

UP News, Poshan Maah Programme: उत्तर प्रदेश (UP News)  के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने आज लखनऊ में पोषण कार्यक्रम का शुभारंभ किया हैं। तथा इसके साथ ही उन्होने 199 आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास व 501 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम की शुरूआत 2018 में किया था। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत पांच वर्ष से पोषण माह कार्यक्रम सफलतापूर्वक मनाया जा रहा हैं। 

199 आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास व 501आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण-

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने 199 आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास व 501आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने पोषण मैन्युअल सक्षम का विमोचन और आंगनबाड़ी केन्द्रों का डिजिटाइजेशन करने के लिए तैयार किए गए 'सहयोग' एप को भी लॉच किया हैं। 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को पौष्टिक आहार वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं। तथा इनके परिणाम सकारात्मक रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कोविड काल में भी अच्छा कार्य किया गया हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को डाटा डाक्यूमेंटेशन का कार्य समय से करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और कुछ बच्चो का अन्नप्राशन भी किया हैं। 

यूपी मे एनीमिया में कमी-

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यूपी में शिशु-मृत्युदर को नियंत्रित किया गया हैं। एनीमिया रोग को भी नियंत्रित किया गया हैं। 2017 से पहले शराब बेचने वाले ही पोषण आहार बांटने का कार्य करते थे।सीएम ने कहा कि जनपद के भ्रमण में मेरा लक्ष्य होता है कि स्वास्थ्य केन्द्र और स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र जरुर जाऊंगा। तथा इसेक साथ ही वर्तमान और भविष्य को कुपोषण से मुक्त करने का यह बेहद महत्वपूर्ण अभियान है। किशोरी, धात्री महिलाएं, माताएं सुपोषणयुक्त होंगी तो बच्चे भी स्वस्थ व सक्षम होंगे। इससे समाज और देश भी सशक्त होगा। 

Tags:    

Similar News