Dev Deepawali पर इस बार 10 लाख दीपो से सजेगा, काशी का घाट, दीवारों पर होगा 'लेजर शो'

Update: 2022-11-03 08:40 GMT

Dev Deepawali 2022 -  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इस बार काशी घाट पर योगी सरकार ने इस बार 10 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा हैं। इसके साथ ही पहली बार बाबा विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham)की दीवारों पर इस बार लेजर शो का आयोजन होगा, जिसमें बाबा शिव की थीम पर लेजर के जरिए उनकी कथा सुनाई जाएगी। इसके अलावा वाराणसी के अर्धचंद्राकार घाटों के दोनों तरफ लाखों दिए सजाए जाएगें। 

सूत्रो कि माने तो वाराणसी के घाटों पर 8 लाख दीप जलेंगे। तथा इसके अलावा 2 लाख दीप गंगा पार भी जलाए जाएंगे। वाराणसी के अस्सी, दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद, पंचगंगा और राजघाट पर मां गंगा की महाआरती भी होगी। 

देव दीपावली कब हैं-

इस बार काशी के घाट पर 7 नवंबर 2022 को देव दीपावली मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम से पहले 7 नवम्बर की सुबह घाटों पर सफाई का महा अभियान भी चलेगा। विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पहली बार अयोध्या की तर्ज पर लेजर शो का आयोजन विश्वनाथ धाम की दीवारों पर पहली बार किया जाएगा।दशाश्वमेध और राजेन्द्र प्रसाद घाट पर मां गंगा की भव्य महाआरती भी इस आयोजन को आकर्षक बना देगा। महाआरती में बटुकों की रिद्धि सिद्धि भी मौजूद रहेगे। और इसके लिए इसके लिए पूरे घाट को फूलो से सजाया जाएगा। 

तथा इसके अलावा बाबा धाम की दीवारें न सिर्फ रंग बिरंगे लेजर लाइट्स से जगमग होंगी बल्कि देव दिवाली देखने वाले श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा भी सुनाई जाएगी। हर 15 मिनट के अंतराल पर यहां दो लेजर शो होंगे, जो पूरी देव दीपावली में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बने रहेगे। 

Tags:    

Similar News