झांसी में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की याद में म्यूजियम बनेगा

Update: 2022-10-17 07:42 GMT

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा की नींव रखने वाले माननीय मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद उनके नाम पर झांसी में एक म्यूजियम बनाने का ऐलान किया गया हैं ये ऐलाान कोई और नहीं, बल्कि उनके करीबी रहे सपा के पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव अपने खर्चे पर गढ़मऊ रोड पर कराएंगे। बुंदेलखण्ड के बारे में कहा जाता हैं कि ये सपा का एक मजबूत गढ़ था। यहाँ से मुलायम सिंह यादव को काफी लगाव था।  

मुलायम सिंह यादव के नाम पर झांंसी में म्यूजियम 

मुलायम सिंह के निधन के बाद अखिलेश यादव ने सैफई में मुलायम सिंह का संग्रहालय बनाने की घोषणा की थी। तो वहीं अब लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया हैं। सपा के पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव का जो अपने खर्चे पर गढ़मऊ रोड पर  मुलायम सिंह यादव के नाम पर म्यूजियम का निर्माण कराएंगे। 

इस म्यूजियम में मुलायम सिंह के बुंदेलखंड के सभी दौरों का फोटो समेत रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा तथा इसके साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए मुलायम सिंह की ओर से किए गए कार्यों को भी फोटो व मॉडल के जरिए दर्शाए जाने का कार्य किया जाएगा। 

पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा बुंदेलखंड के विकास को प्राथमिकता दी थी। इसलिए उनकी याद में झासी में म्यूजियम का निर्माण कराया जाएगा। आपको बता दे कि मुलायम सिंह यादव ने 1989 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर मुलायम सिंह ने बुंदेलखंड विकास निधि की शुरुआत की थी जिसके लिए 5 करोड़ का बजट पास कराया था। दूसरी में सीएम बनने पर 25 करोड़ और तीसरी बार सत्ता मिलने पर निधी का बजट बढ़ाकर 50 करोड़ रुपए तक कर दिया था। तथा इसके अलावा भी और भी बहुत विकास कार्य किया था।  

Tags:    

Similar News