मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद अखिलेश यादव ने किया भावुक ट्वीट व पूरे परिवार ने कराया मुड़न, देखे तस्वीरे

Update: 2022-10-12 08:22 GMT

Mulayam Singh Yadav Last Rites: मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार हो जाने के बाद आज उनके बड़े बेटे अखिलेश यादव उनकी अस्थियां लेने पहुंचे। तथा इसके बाद अखिलेश यादव शुद्धिकरण संस्कार के लिए परिवार संग मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव के घर पर पहुँचे। जहाँ पर अखिलेश यादव, प्रतीक यादव, शिवपाल यादव व अन्य घर के सदस्यो ने मुंडन संस्कार कराया। 


मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव के घर पर अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह, आदित्य यादव, धर्मेंद्र यादव, राजपाल यादव, तेज प्रताप यादव पहुंचे और शुद्धि संस्कार संस्कार के लिए पहुँचे थे। इसके बाद अखिलेश यादव उस घर पर चले आए जहाँ पर लोग उनसे मिलने आ रहे हैं। अखिलेश यादव से मिलने वाले लोगो का ताता अभी भी लगा हुआ हैं। अखिलेश यादव ने पिता की अस्थियाँ लेने के बाद एक भावुक ट्वीट भी किया और लिखा, "आज पहली बार लगा… बिन सूरज के उगा सवेरा."


ये तस्वीरे मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की हैं। जहाँ पर आज सुबह अखिलेश यादव वहाँ मुलायम सिंह यादव की अस्थियाँ लेने गए थे। अंत्येष्टि के 11वें दिन बाद शुद्धिकरण यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इटावा का एक नियम हैं कहा जाता हैं कि तेरहवीं करने से गरीब परिवार पर आर्थिक बोझ पड़ता हैं। यही वजह हैं कि वहाँ पर जो परिवार संपन्न हैं वो भी तेरहवीं का आयोजन नहीं करते हैं। 


मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद पूरे सपा खेमें में शोक की लहर दौड़ गयी हैं। मुलायम सिंह यादव सपा की वो नींव थी। जिनके चले जाने से सपा को बहुत बड़ा झटका लगा हैं। इससे ऊभरने में सपा को काफी समय लगेगा। 


अखिलेश यादव के अलावा मुलायम सिंह यादव के दूसरे पुत्र प्रतीक यादव ने भी मुंडन कराया। और पिता के अंतिम कार्यक्रम में शामिल हुए। 

Tags:    

Similar News