UP News: सीएम योगी के आदेश से शुरू हुई यूपी में इन विभागो में कोटे से भर्तियाँ
UP News: उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने खेल कोटे से कांस्टेबल के 534 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 22 खेलों में 335 पुरुष अभ्यर्थियों और 18 खेलों में 199 महिला अभ्यर्थियों की भर्तियाँ होगी। इसमें केवल खिलाड़ियों की खेल विषयक दक्षता एवं प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन के आधार पर ही चयन किया जाएगा। बोर्ड द्वारा जल्द ही इसके लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।
भर्ती के लिए योग्यता-
योगी सरकार द्वारा निर्देशित भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित है। साथ ही 12वीं या समकक्ष शैक्षिक योग्यता होना चाहिए। न्यूनतम अर्हता के रूप में निर्धारित खेलों में से किसी एक खेल में प्रतिभाग करने का प्रमाणपत्र देना उम्मीदवारो के लिए अनिवार्य होगा। डीजीपी न्यूनतम आयु सीमा में दो वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।
इन खेलो में होगी इतने पदों पर भर्ती-
पुरूष उम्मीदवारो के लिए पद
- वाटर स्पोर्ट्स में- 42 पद
- वालीबाल में- 10 पद
- बास्केटबाल में- 13 पद
- हैंडबाल में - 12 पद
- कबड्डी में- 10 पद
- फुटबाल में- 20 पद
- टेबल टेनिस में- 4 पद
- बैंडमिंटन में- 6 पद
- क्रास कंट्री में- 8 पद
- हॉकी में - 8 पद
- तीरंदाजी में - 12 पद
- जिमनास्टिक में- 12 पद
- भारोत्तोलन में - 10 पद
- बुशू में- 9 पद
- जूडो में- 10 पद
- बाक्सिंग में- 11 पद
- एथलेटिक्स में - 57 पद
- तैराकी में- 21 पद
- ताइक्वांडो में - 8 पद
- शूटिंग में - 14 पद
- साइक्लिंग में- 6 पद
- कुश्ती में- 20 पद
महिला अभ्यर्थियों के लिए पद-
- वालीबॉल, बास्केटबाल व कबड्डी में - 10-10 पद
- टेबल टेनिस में - दो पद
- बैडमिंटन में- 4 पद
- क्रास कंट्री में - 6 पद
- हॉकी में -12 पद
- तीरंदाजी में- 10 पद
- भरोत्तोलन में - 8
- बुशू में- 6 पद
- जूडो में - 10 पद
- बाक्सिंग में- 8 पद
- एथलेटिक्स में- 46 पद
- तैराकी में - 19 पद
- ताइक्वांडो में- 8 पद
- शूटिंग में- 8 पद
- साइक्लिंग में - 4 पद
- कुश्ती में- 18 पद
इन खिलाड़ियो का होगा चयन-
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारो को अभ्यर्थियों को नेशनल खेल, नेशनल चैंपियनशिप (जूनियर/सीनियर), अखिल भारतीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप (सीनियर), अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट, विश्व स्कूल खेल (अंडर 19), राष्ट्रीय विद्यालय खेल (अंडर 19) तथा अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में सहभागिता का प्रमाणपत्र देना होगा। उसके बाद ही उनका चयन इस भर्ती प्रक्रिया में होगा।