UP News: किस दिन होगा राम मंदिर का उद्धाटन जानिए, पूरी डिटेल्स

Update: 2022-10-18 03:47 GMT

UP Ram Mandir : अयोध्या के राममंदिर में रामलला को उनके तीनों भाइयों के साथ असल गर्भ गृह से कुछ दूरी पर स्थापित हैं। आपको बता दे कि राम मंदिर निर्माण का 45% से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। तथा इसके अलावा जितने गुलाबी पत्थरो की जरूरत थी वो राजस्थान से मंगाऐ जा चुके हैं। दिसंबर, 2023 में पहले तल का काम पूरा हो जाएगा। मंदिर को बनाने के लिए भरतपुर से पिंक पत्थर मंगवाए गए हैं तथा इसके साथ ही कुल 1200 टेक्नीशियन काम कर रहे हैं। मंदिर में नक्काशी का कार्य बैंग्लुरू का NIRM, L&T व TCE कर रहे हैं। 

कब बनकर तैयार होगा राम मंदिर-

राम भक्तों को अब राम मंदिर बनकर तैयार होने का इंतजार हैं वैसे तो यहाँ पर हर रोज रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ एकत्रित रहती हैं। लेकिन अब भक्तों को राम मंदिर के निमार्ण कार्य पूरा हो जाने व रामलला को उनके स्थान पर स्थापित करने का इंतजार हैं। अभी तक राम मंदिर के चारों तरफ एक छोटा परिक्रमा मार्ग बनाया जा रहा है। इसका काम 10% बचा हुआ हैं मंदिर माँ सरयू के तट पर होने की वजह से बाढ़ को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा हैं।  

बताया जा रहा हैं कि सूर्य के उत्तरायण होते ही शुभ मुहूर्त में मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हो जाएगी तो वहीं ठाकुर जी गर्भ ग्रह में विराजमान हो जाएंगे। इसके साथ ही भक्त मुख्य मंदिर में ही प्रभु दर्शन कर पाएंगे। भगवान श्रीराम के भक्तो को का इंतजार 2024 में खत्म हो जाएगा। साल 2024 में 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति है इस दिन रामलला गर्भगृह में स्थापित हो जाएगे। क्योकि इसी दिन सूर्य की यात्रा दक्षिणायन से उत्तरायण दिशा की ओर होने लगती है। 

Tags:    

Similar News