UP Schools Closed: यूपी के 7 जिलों में स्कूल बंद, ठंड की वजह से जारी किए आदेश

Update: 2022-12-27 04:35 GMT

UP Schools Closed: उत्तर प्रदेश में दिन-प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही हैं। जिसकी वजह से बच्चो को सुबह स्कूल जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इन्ही सब चीजो की वजह से यूपी के 7 जिलों में जिलाधिकारियों के आदेश पर स्कूलो को बंद कर दिया गया हैं। यूपी में मेरठ, बरेली, अलीगढ़ समेत 7 जिलों में जिलाधिकारियों ने School Close करने के आदेश दिए हैं। बता दे कि इन जिलों में 8वीं तक के स्कूल ठंड के कारण बंद रहेंगे।

बरेली, अलीगढ़ और पीलीभीत में 28 दिसंबर तक क्लास 8 तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। तो वहीं शाहजहांपुर में 30 दिसंबर तक स्कूल बंद रखे जाएंगे। मेरठ में 27 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2023 तक स्कूल बंद रहने के आदेश दिए गए हैं। यहां DM ने निर्देश दिया है कि 10वीं, 12वीं प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल एग्जाम जैसे चल रहे हैं, वैसे चलते रहेंगे हैं। यानी पहले से निर्धारित तिथियों पर ही होंगें। तो वहीं 8वीं से ऊपर की कक्षाएं (क्लास 9 से लेकर 12वीं तक) दिन के 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। 

 UP के बदायूं और बिजनौर में 28 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। इन दोनों जिलों में डीएम ने 26 दिसंबर को आदेश जारी किया था। ये निर्देश राज्य के सभी सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल, यूपी बोर्ड के स्कूल समेत हर हिंदी और अंग्रेजी मीडियम स्कूलों पर लागू होगें। तो वहीं स्कूलो में 29 दिसंबर 2022 को भी छुट्टी रहेगी। ये School Holiday गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में रहेगी। इसके अलावा जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जाएगी। दूसरे जिलों के डीएम भी छुट्टी के आदेश जारी कर देगें। क्योकि यूपी में लगातार पारा गिरता हुआ चला जा रहा हैं। आने वाले दिनो में ठंड और बढ़ जाएगी।



Tags:    

Similar News