UP News: ताज महल को मिला 1 करोड़ का नोटिस, 15 दिन का मिला समय

Update: 2022-12-20 09:45 GMT

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश ताजमहल को भेजा गया एक करोड़ से ज्यादा रूपए का नोटिस , जिसके बाद से ये खबरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी हैं। बता दे कि आगरा में नगर निगम ने ताजमहल को एक करोड़ से अधिक रुपये का नोटिस भेजा हैं। अधिकारियों के अनुसार, अकेले गृहकर के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये का नोटिस पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को भेजा गया हैं। नोटिस में 15 दिन के अंदर कर जमा करने की बात कही गई हैं। 

 भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, आगरा (एएसआई) के अधिकारियों के अनुसार, गृहकर का एक नोटिस एत्माद्दौला स्मारक को भी भेजा गया हैं।  बता दे कि संरक्षित स्मारक एत्माद्दौला को यह नोटिस एत्माद्दौल फोरकोर्ट के नाम से भेजा गया हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग में अधीक्षक डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल और एत्माद्दौला के संबंध में भेजे गये नोटिस का जवाब देकर स्थिति स्पष्ट  कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ताजमहल और एत्माद्दौला राष्ट्रीय स्मारक है और यह केंद्र और राज्य सरकार की संपत्ति का हिस्सा हैं। 

उन्होने बताया कि नगर निगम द्वारा कर गणना के लिये लगाई गयी एजेंसी की गलती से ऐसा हुआ होग। पुरातत्व विभाग नगर निगम को जवाब भेजकर स्थिति स्पष्ट कर देगा कि इस बाबत सहायक नगर आयुक्त सरिता सिंह ने बताया, साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी को गृह कर गणना की जिम्मेदारी सौपी गयी हैं। गूगल मैपिंग के चलते कुछ जगह गड़बड़ी का पता चला हैं। जिसको लेकर जाँच किया जाएगा। जबसे ये खबर लोगो के नजरो में आई हैं। तबसे सोशल मीडिया पर लगातार ये खबर ट्रेंड कर रही हैं। 

Tags:    

Similar News