AFCAT 2022 Recruitment; वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल व नॉन टेक्निकल) में भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा मेटेरोलॉजी ब्रांच में मेटेरोलॉजी इंट्री और फ्लाईंग ब्रांच में एनसीसी स्पेशल इंट्री के पदों पर भर्तियों से जुड़ी अधिसूचना जारी होने वाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने से पहले इन पदों से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर ले। उसके बाद ही इन पदों पर आवेदन करे।

AFCAT 2022 Recruitment Details-

वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल व नॉन टेक्निकल) में भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा मेटेरोलॉजी ब्रांच में मेटेरोलॉजी इंट्री और फ्लाईंग ब्रांच में एनसीसी स्पेशल इंट्री पदों पर 1 जून 2022 से आवेदन शुरू होने वाला हैं। इस परीक्षा में 2 घंटे 45 मिनट के टेस्ट में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग, मिलिट्री एप्टीड्यूड से होंगे। तथा परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी।

AFCAT 2022 Recruitment Eligibility-

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच- 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास होने के साथ ही 12वीं में मैथ्स व फिजिक्स विषय होना जरूरी एवं इंजीनियरिंग में चार वर्षीय डिग्री/इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन होना अनिवार्य हैं।

फ्लाइंग ब्रांच - 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास इसके साथ ही 12वीं में मैथ्स व फिजिक्स विषय होना जरूरी एवं 60 फीसदी मार्क्स के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएश के अलावा 60 फीसदी मार्क्स के साथ बीई/बीटेक डिग्री अनिवार्य हैं।

AFCAT 2022 Recruitment Age Limit-

फ्लाइंग ब्रांच के लिए - 20 से 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2023 से होगी। यानी आवेदक का जन्म 02 जुलाई 1999 से 01 जुलाई 2003 के बीच हुआ होना चाहिए।

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एंड नॉन टेक्निकल) क लिए- 20 से 26 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2023 से होगी। इसका मतलब आवेदक का जन्म 02 जुलाई 1997 से 01 जुलाई 2003 के बीच हुआ होना चाहिए।

How to Apply AFCAT 2022 Recruitment-

इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार https://careerindianairforce.cdac.in या https://afcat.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AFCAT 2022 Recruitment Application Date-

  • आवेदन की तिथि- 1 जून 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 30 जून 2022

AFCAT 2022 Application Fees-

  • इन पदों पर उम्मीदवारो से आवेदन शुल्क 250 रुपये लिए जायेगे।
  • तो वहीं एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए- निशुल्क
  • मेट्रोलॉजी एंट्री के लिए- निशुल्क