Agniveer Bharti 2022: कानपुर में अग्नीवीर भर्ती मेला शुरू, जानिए कब तक होगीं भर्तियां

Agniveer Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इस समय इसके लिए मेंले का आयोजन उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में किया गया हैं। कानपुर के अर्मापुर में चल रहे इस भर्ती मेले में कानपुर नगर और आस पास के 13 जिलों के अभ्यर्थी इस मेले में शामिल होगें। इस भर्ती परीक्षा में लगभग 95 हजार से ऊपर छात्र शामिल होगे। जिनके लिए झकरकटी बस अड्डा और सेंट्रल स्टेशन तक लाने और ले जाने के लिए 30 सिटी बसों को लगाया गया हैं। जो उम्मीदवार इस मेले में शामिल होना चाहते हैं। उनके पास अभी भी मौका हैं वो जाकर इस मेले में भाग ले सकते हैं और अग्नीवीर बन सकते हैं।
Agniveer Bharti 2022 Date-
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में अग्नीवीर भर्ती के लिए मेले का आयोजन 20 अक्टूबर 2022 से शुरू हो गया हैं। और ये मेला 10 नवंबर 2022 तक रहेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में दूर-दूर से युवा शामिल हुए हैं। जिनकी सुविधा के लिए सरकार द्वारा कड़ी व्यवस्था की गयी हैं। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) पुलिस ने अग्निवीर परीक्षा में आए हुए युवाओं के लिए कई सारे उपाय किए हैं।
13 जिलों के 95,414 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होगे। हर रोज 5000 से 7000 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। युवाओं के लिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के साधन और स्टेशन परिसर में रुकने की व्यवस्था की गयी है।
इस भर्ती प्रक्रिया में कहाँ-कहाँ के युवा शामिल-
शनिवार यानि आज इस मेले में बाराबंकी के रामनगर, नवाबगंज, सिरौली गौसपुर, रामसनेही घाट और हैदरगढ़ तहसीलों के युवा अपना दम दिखाएंगे। तो वहीं 10 नवंबर तक चलने वाली इस भर्ती में गोंडा,बाराबंकी, उन्नाव,लखनऊ, कन्नौज, औरैया, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, कानपुर देहात और कानपुर जिले के युवा शामिल हैं।