CGPSC Recruitment 2022; मेडिकल विभाग में निकली भर्ती, यदि आपके पास हैं, ये डिग्री तो जल्द करे आवेदन
CGPSC Recruitment 2022; छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले इस विषय के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सके।
CGPSC Recruitment 2022 Details-
जो छात्र मेडिकल विभाग में अपना करियर बनाने के लिए सोच रहे हैं, उनके लिए ये एक सुनहरा मौका हैं, क्योकि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पदों पर रिक्तियां जारी की हैं। इस पोस्ट पर आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। तथा आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। जैसे- शैक्षिक योग्यता, आवेदन फीस, सलेक्शन प्रोसेज व अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन 8 जून 2022 से शुरू हो जाएगे।
CGPSC Recruitment 2022 Application Date-
- आवेदन करने की तिथि- 08/06/2022
- आवेदन की अंतिम तिथि- 27/06/2022
CGPSC Recruitment 2022 Application Fees-
इसकी जानकारी के लिए आप इसके नोटिफिकेशन को जाकर चेक करे। इस पोस्ट के लिए जारी की गयी नोटिफिकेशन का पीडीएफ आप इस लिंक लिंक https://www.psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_LECT_2022_02062022.pdf से प्राप्त कर सकते हैं।
CGPSC Recruitment 2022 Post-
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पदों पर कुल रिक्तियां- 132
CGPSC Recruitment 2022 Eligibility-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारो के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में डिग्री होनी चाहिए। तथा इसके साथ ही छत्तीसगढ़ आयुर्वेद, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य हैं।
How to apply CGPSC Recruitment 2022-
- आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए आप https://www.psc.cg.gov.in/ के लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेगे आवेदन फार्म आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- जहाँ आप इन पदों पर मांगे गये आवश्यक दस्तावेज व आवेदन फीस जमा कर सकते हैं।
- तथा आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकलवा ले।