ICAI CA Inter Result 2022; सीए इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज होगा जारी, इस डायरेक्ट लिंक करे चेक

ICAI CA Inter Result 2022; इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट (ICAI CA Intermediate Result 2022) जारी होगा। स्टूडेंट अपना रिजल्ट आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। सीएम की परीक्षाऐं साल में दो बार आयोजित करायी जाती हैं। इस बार परीक्षाऐं 15 मई से 30 मई तक आयोजित करायी गयी थी। अब दूसरी परीक्षा नवंबर में आयोजित कराई जाएगी। इससे पहले ही सीए फाइनल (CA Final Year Result 2022) का रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं।
When CA Inter Result 2022 will declared-
सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022 आज यानि 21 जुलाई 2022 को जारी होगा। सीए फाइनल ईयर का रिजल्ट 15 जुलाई 2022 को ही जारी कर दिया गया था। इस साल फाइनल में टापर्स लिस्ट (ICAI CA Final Year Result 2022) व दोनों ग्रुप- 1 और 2 के पासिंग प्रतिशत भी जारी किया गया था। जिसमें इस बार मुंबई के अनिल शाह ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की थी। उन्हें 642 नंबर मिले हैं। दूसरे स्थान पर जयपुर के अक्षत गोयल रहे थे। उनके 639 मार्क्स आए हैं। तो वही सूरत की सृष्टि सांघवी को तीसरा स्थान मिला था। उन्होने 611 अंक प्राप्त किए थे।
How to check CA Inter Result 2022-
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके स्टूडेंट अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर जाए।
- होमपेज ओपन हो जाएगा वहाँ पर CA Intermediate Result 2022 के लिंक पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन हो जाने के बाद अपना क्रेडेंशिल्यस सबमिट कर दे।
- जिसके बाद आपका रिजल्ट आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।