Para Workers Recruitment; नई पेयजल परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग में पैरा वर्करों के 4,000 पद भरे जाएगे। राज्य के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के लिए 4,500 करोड़ रुपये स्वीकृत किया हैं। जल जीवन मिशन के दूसरे चरण में पेयजल परियोजनाओं को मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा हैं।

Para Workers Recruitment Details-

जल शक्ति मंत्री ने बताया कि इस काम को वर्ष 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पहले चरण में घरों में नलके लगाए गए हैं। तथा केंद्र सरकार के निर्देश पर बर्फ संरक्षण के लिए मंडी जोन में 353 करोड़ रूपये अलग-अलग से खर्च किया जाएगा। उन्होने आगे बताया कि दुर्गम और बर्फ से ढके क्षेत्रों में पानी की समस्या रहती है।तथा गर्मी में पानी नहीं मिलता है।

यहां पर बर्फ संरक्षण के जरिये पानी जुटाया जाएगा। तथा प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत 379 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। तथा इसके अलावा 550 करोड़ के सिंचाई प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा जा रहा हैं। जल शक्ति मंत्री ने आगे कहा कि 1,007 करोड़ रुपये बाढ़ नियंत्रण पर खर्च किया जाना हैं। तो वहीं मंडी के प्रस्तावित हवाई अड्डे के पास सुकेती के तटीकरण के लिए 485 करोड़ रूपये खर्च करने के लिए प्रस्तावित हैं। ठियोग की पेयजल समस्या दूर करने के लिए 160 करोड़ और कसौली और परवाणू पेयजल परियोजना पर 110 करोड़ रूपये खर्च किया जाएगा।