Sarkari Naukri: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (RRB Group D Exam 2022) के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया हैं। बहुत दिनो से ग्रुप-डी के छात्रो को इस परीक्षा का इंतजार था। अब जाकर उनका ये इंतजार खत्म हुआ हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए आगे चरणों के लिए शेड्यूल बाद में उचित समय पर जारी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कोविड-19 महामारी के बीच सरकार द्वारा समय समय पर जारी गाइडलांस के तहत किया जाएगा।

RRB Group D Exam 2022 Schedule-

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का शेड्यूल (RRB Group D Exam Schedule) जारी कर दिया हैं। रेलवे ने कहा हैं कि- 'ज्यादा उम्मीदवारों की लंबी दूरी की यात्रा न करनी पड़े, इसके लिए विभिन्न आरआरसी को समूहबद्ध करके कई चरणों में ग्रुप डी सीबीटी कराने की योजना तैयार की जा रही हैं। ऐसे में फेज-1 रेलवे ग्रुप डी सीबीटी का आयोजन तीन आरआरसी (पूर्व मध्य रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे) के एक ग्रुप के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा।

RRB Group D Admit Card 2022-

आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा (RRB Group D Exam 2022) के लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से एक हफ्ते पहले जारी कर दिया जाएगा।

RRB Group D Exam Date 2022-

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (RRB Group D Exam) का पहला चरण 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित करायी जाएगी।

RRB Group D Exam City Date Details-

परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी 9 अगस्त 2022 दे दी जाएगी। विभाग ने कहा हैं कि सुबह 10 बजे सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर एग्जाम सिटी व डेट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके अलावा एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवार 9 अगस्त सुबह 10 बजे से अपनी ट्रैवल अथॉरिटी भी डाउनलोड कर सकेंगे।