RRB NTPC CBT 2 Result 2022; आरआरबी एनटीपीसी का परिणाम हुआ जारी, बस इस एक क्लिक से चेक करे अपना परिणाम
RRB NTPC CBT 2 Result 2022; RRB NTPC CBT 2 का रिजल्ट लेवल 6 कैटेगरी के लिए परिणाम घोषित कर दिया गया हैं। एनटीपीसी बीटी 2 परिणाम (RRB NTPC Result) कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट, सीबीएटी के लिए चुने गए उम्मीदवारो की सूची जारी की गयी हैं। जिन उम्मीदवारो ने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं चेक किया हैं वो इस तरह आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
एप्टीट्यूट टेस्ट के लिए चयनित अभ्यार्थियों से आरआरबी ने कहा हैं, कि वह आरआरबी वेबसाइट/ एसएसएस/ ईमेल के जरिये एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एप्टीट्यूड टेस्ट के एडमिट कार्ड उम्मीदवार एग्जाम के चार दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं।
How to check RRB NTPC CBT 2 Level 6 Result 2022-
आपको बता दे कि कल यानि 7 जून 2022 को लेवल 6 श्रेणियों के लिए घोषित आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परिणाम केवल आरआरबी बैंगलोर वेबसाइट पर ही घोषित किया गया था। आरआरबी जैसे आरआरबी चेन्नई, आरआरबी कोलकाता, आरआरबी मुंबई, आरआरबी बिलासपुर, आरआरबी भोपाल आदि के लिए परिणाम जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जा सकता हैं।
- जिन उम्मीदवारो ने अपना रिजल्ट नहीं चेक किया हैं। वो इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rrbbnc.gov.in पर क्लिक करे।
- उसके बाद होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'Level-6 NTPC G Categories List of Candidates shortlisted for CBAT'
- इसके बाद पीडीएफ फाइल के साथ एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- जहाँ पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची में आप अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
RRB NTPC CBT 2 Exam Date-
आरआरबी एनटीपीसी नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) भर्ती के तहत लेवल पाँच, तीन और दो के लिए सीबीटी-2 की परीक्षाऐं 12 जून 2022 से लेकर 17 जून 2022 तक आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारो का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं।