Sarkari Naukri: यूपी आंगनवाड़ी में निकली 52 हजार भर्ती, शैक्षिक योग्यता में हुआ परिवर्तन
UP Sarkari Naukri: आगनवाड़ी में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारो के लिए ये क सुनहरा अवसर हैं,क्योकि यूपी में अगले दो महीनों के भीतर लगभग 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सीधी भर्ती आनी हैं। आवेदन की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन से पूर्व इसके बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ले।
Anganwadi Recruitment 2022 Notification-
यूपी राज्य में अगले दो महीनों के भीतर लगभग 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सीधी भर्ती होने वाली हैं। राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कुल एक लाख 89 हजार 836 पद सृजित हैं, जिनमें 52 हजार पद इस समय रिक्त चल रहे हैं। कई जगहों पर एक-एक आंगनबाड़ी को ही दो केंद्रों की जिम्मेदारी मिले हुए हैं। इसके साथ ही 2012 के बाद से कार्यकत्रियों के पद खाली हैं।
Anganwadi Recruitment 2022 Date-
आगनवाड़ी के रिक्त पदों पर भर्तियाँ नवंबर माह तक आ सकती हैं।
Anganwadi Recruitment 2022 Post-
यूपी राज्य में अगले दो महीनों के भीतर लगभग 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पद भरे जाएगे।
Anganwadi Recruitment 2022 Eligibility-
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती में 10वीं पास शैक्षिक योग्यता निर्धारित थी। मगर बीते अगस्त में केन्द्र सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए इसे 12वीं पास तय कर दिया गया हैं।
Anganwadi Recruitment 2022 Age Limit-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारो की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गयी हैं।
How to apply for Anganwadi Recruitment 2022-
इन पदों पर आवेदन जारी होने के बाद उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Anganwadi Recruitment 2022 Selection Process-
आगनवाड़ी में रिक्त पदों पर उम्मीदवारो का चयन मेरिट के आधार पर होगा। लेकिन विधवा,परित्यक्ता और उसके बाद गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिला को वरीयता दी जाती है। और इसके अलावा जातीय आरक्षण भी लागू होगा।