Sarkari Naukri ; बिहार लोक सेवा आयोग, BPSC ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में हेड टीचर पदों के पर होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया हैं। पहले परीक्षा 25 जून 2022 को होने वाली थी। लेकिन अब 28 जुलाई 2022 को होगी।

BPSC Recruitment 2022-

बिहार लोक सेवा आयोग, BPSC ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में हेड टीचर पदों के पदों पर भर्तियां जारी की गयी थी। जिसकी परीक्षाए इसी माह की 25 तारीख को होने वाली थी। लेकिन अब इनके तारीखो में बदलाव किया गया हैं। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हेड टीचर के 40506 रिक्त पद भरे जाने के लिए भर्ती जारी की थी। जिनमें 13761 पद महिलाओं के लिए आरक्षित पद थे।

BPSC Recruitment 2022 Exam Date-

आयोग ने एक नोटिस जारी कर भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव करने के लिए जानकारी दी हैं। आयोग ने नोटिस में बताया कि 'प्रशासनिक कारणों की वजह से परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया हैं। पहले परीक्षा की तिथि 25 जून 2022 हैं। अब परीक्षा की तारीख 28 जुलाई 2022 कर दी गयी हैं।

इसके साथ ही आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर सिविल भर्ती के लिए होने वाले दस्तावेज सत्यापन राउंड का शेड्यूल भी जारी कर दिया हैं। जिसके अनुसार शॉर्टलिस्ट किए गए 240 उम्मीदवारों के लिए 30 जून से 2 जुलाई तक डीवी राउंड आयोजित कराया जाएगा।