Sarkari Naukri in UP; उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी (Government Job) करने का ये एक सुनहरा मौका हैं क्योकि यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC Job Vacancy) ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका पदो पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन ऑउट हो चुके हैं। इन पदों पर आवेदन करने से पहले इसके बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ले।

UPSSSC Recruitment 2022-

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका पदो पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। इन पदों पर आवेदन केवल महिलाओं द्वारा ही किया जा सकता हैं। आवेदन की प्रक्रिया अगस्त के माह से इन पदों पर शुरू हो जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए महिलाऐं इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन करे।

UPSSSC Recruitment 2022 Application Date-

  • आवेदन की तिथि- 3 अगस्त 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 24 अगस्त 2022
  • संसोधन की तिथि- 31 अगस्त 2022

UPSSSC Recruitment 2022 Application Fees-

इन पदों पर आवेदन शुल्क महिलाओं से मात्र 25 रूपये लिया जाएगा।

UPSSSC Recruitment 2022 Post-

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के पदों पर 2693 रिक्तियां जारी की गयी हैं।

  • अनारक्षित वर्ग- 1079
  • अनुसूचित जाति- 565
  • अनुसूचित जनजाति- 53
  • ओबीसी- 727
  • आर्थिक रूप से कमजोर- 269

Eligibility for UPSSSC Recruitment 2022-

इन पदों पर आवेदन करने के लिए महिलाओ के पास ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के कल्याण का काम करने का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा या राष्ट्रीय कैडेट कोर का बी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली महिलाओं को भर्ती में पहले प्राथमिकता दी जाएगी। उत्तर प्रदेश के बाहर की महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलेगा।

Age Limit for UPSSSC Recruitment 2022-

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारो की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तय की गयी हैं।

How to apply for UPSSSC Recruitment 2022-

मुख्य सेविका के पदों पर महिलाऐ ऑनलाइन आवेदन पत्र अधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाकर फील कर सकती हैं।

UPSSSC Recruitment 2022 Salary (सैलरी)-

मुख्य सेविका के पदों पर महिलाओ को प्रतिमाह 5200-20200 ग्रेड पे 2800 वेतन दिया जाएगा।