वार्षिक भर्ती कैलेंडर 2023 जारी 15000 शिक्षक पदों पर निकलने वाली हैं, भर्तियाँ

Sarkari Naukri: शिक्षक बनने की तैयारी करने वाले उम्मीदवारो के लिए नया साल कई सारी खुशखबरी साल सकता हैं क्योकि शिक्षक भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2023 के लिए वार्षिक भर्ती कैलेंडर (Annual Recruitment Calender) जारी कर दिया गया हैं। जिसके तहत 15000 रिक्तियाँ जारी की जाएगी।
TN TRB Recruitment Calendar 2023-
शिक्षक भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2023 के लिए वार्षिक भर्ती कैलेंडर (Annual Recruitment Calender) जारी किया गया हैं। इन पदों पर नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जाकर आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस साल लगभग 15,149 रिक्तियां जारी होने वाली हैं। सरकारी कला और विज्ञान महाविद्यालय और शिक्षा के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जनवरी 2023 में जारी किया जाएगा। इन पदों पर लगभग 4000 रिक्तियां जारी की जाएगी। परीक्षा अप्रैल 2023 में अस्थायी रूप से आयोजित की जाएगी।
तो वहीं पोस्ट ब्लॉक एजुकेशनल ऑफिसर (BEO) के लिए लगभग 23 रिक्तियां हैं, जिसके लिए नोटिफिकेशन फरवरी, 2023 में जारी की जाएगी और परीक्षा मई 2023 में आयोजित की जाएगी। तो वहीं माध्यमिक ग्रेड शिक्षक (SGT) के पदों पर लगभग 6553 रिक्तियां होंगी, इसके लिए नोटिफिकेशन मार्च 2023 में जारी की जाएगी और परीक्षा मई 2023 में आयोजित कराई जाएगी।
बीटी असिस्टेंट (ग्रेजुएट टीचर) के पदों पर 3587 रिक्तियों के लिए भर्ती सूचना अप्रैल 2023 में जारी की जाएगी और परीक्षा जून 2023 में आयोजित की जाएगी। तो वहीं सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर के लगभग 493 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन मई 2023 में जारी होगा। तथा परीक्षा अस्थायी रूप से अगस्त 2023 में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए लगभग 97 रिक्तियां निकलने वाली हैं। उसी के लिए नोटिफिकेशन जून 2023 को जारी की जाएगी और परीक्षा सितंबर 2023 में कराई जाएगी।
इसके अलावा सरकारी लॉ कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों के लिए 129 रिक्तियाँ जारी की जाएगी। तथा परीक्षा अक्टूबर 2023 में आयोजित की जाएगी और जुलाई 2023 में नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। अगस्त 2023 में पोस्ट ग्रेजुएट असिस्टेंट और परीक्षा के लिए 267 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी की जाएगी. नवंबर 2023 में अस्थायी तौर से परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।