Sarkari Naukri : यूपी में सरकारी नौकरी (Government Job) की इच्छा रखने वाले युवाओ के लिए ये एक सुनहरा मौका हैं। क्योकि राज्य सरकार नायब तहसीलदार के पदों पर जल्द ही भर्ती आने वाली हैं। इसके लिए राजस्व विभाग ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 107 रिक्त पदों के लिए प्रस्ताव भेज दिया हैं। राजस्व निरीक्षक के 2211 पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिसमें से राजस्व निरीक्षक के कुल 4281 पद स्वीकृत हैं। चयन वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2020-21 में रिक्तियों के आधार पर 1442 पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द ही खाली होने वाले करीब 20 और पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

UPPSC Recruitment 2022-

यूपी में नायब तहसीलदार के कुल 1234 पद हैं। इनमें से 617 पद पदोन्नति और इतने ही पद सीधे भर्ती वाले हैं। मौजूदा समय में 117 पद खाली हैं। जिसके लिए 107 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सीधी भर्ती वाले पदों की रिक्तियों के बारे में राजस्व परिषद से जानकारी माँगी गयी हैं। राजस्व परिषद पदोन्नति वाले पदों को भरने के साथ ही छह माह का प्रशिक्षण कराएगा, जिससे नायब तहसीलदारों के न्यायिक कामों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। शेष पदोन्नति वाले पदों को भी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी हैं।

UPPSC Recruitment 2022 Last Date-

आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती हैं।

UPPSC Recruitment 2022 Post-

विभाग द्वारा जल्द ही खाली होने वाले करीब 107 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा इसके लिए विभाग द्वारा नोटिफिकेशन अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

UPPSC Recruitment 2022 Eligibility-

नायाब तहसीलदार के पदों पर योग्यता से संबंधित जानकारी विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद ही पता लग पाएगी।

How to apply for UPPSC Recruitment 2022-

यूपीएससी द्वारा नयाब तहसीलदार के पदों पर नोटिफिकेशन जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवदेन कर सकते हैं।