SBI Recruitment 2022; भारतीय स्टेट बैंक में एसबीआई के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए कई पदों पर भर्तियों से जुड़ी अधिसूचना जारी की गयी हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 641 पदों पर रिक्तियां निकाली गयी हैं। आवेदन करने से पहले इन पदों से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर ले।

SBI Recruitment 2022 Details-

एसबीआई ने रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए 641 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ये भर्ती चैनल मैनेजर के पद पर होगी तथा यह कांट्रेक्ट बेस पर आधारित होगी। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 जून 2022 हैं,इसके बाद उम्मीदवारो को आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। इसलिए 7 जून से पहले ही इन पदों पर आवेदन कर दे। जल्दी जाये और इन पदों पर आवेदन करे।

SBI Bharti 2022 Post-

  • चैनल मैनेजर सुपरवाइजर- 130 पद
  • चैनल मैनेजर- 503 पद
  • कुल 641 भर्तियां हैं। तथा बाकि बची 8 पदों पर भर्तियां अन्य विभाग में होगी।

SBI Bharti 2022 Eligibility-

इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता से संबंधित जानकारी पाने के लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

SBI Recruitment 2022 Age Limit-

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारो की आयु सीमा 60-63 के बीच होना चाहिए। क्योकि ये भर्तियां रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हैं। इसलिए इसमें आयु सीमा 60 वर्ष से ज्यादा हैं।

How to Apply SBI Recruitment 2022-

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाये।
  • इसके बाद इसके होमपेज में जाकर आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करे।
  • तथा आवेदन के लिए रजिस्ट्रेश करे।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद इन पदों के लिए जरूरी दस्तावेज आदि जानकारी सबमिट करे।
  • तथा आवेदन हो जाने के बाद आवेदन पत्र डाउनलोड कर ले और इसका प्रिटं आउट निकाल कर अपने पास रख ले।