UP Government Job : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी विभागों से रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोगों और चयन बोर्डों को भेजने का निर्देश जारी किया गया हैं। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इसके आधार पर विभागों से कहा था कि जो भी प्रस्ताव भेजे जाएं उसकी जानकारी उसे अनिवार्य रूप से प्राप्त होना चाहिए। जिससे ये पता चल सके की कहाँ पर कितनी रिक्तियाँ निकलने वाली हैं। अब विभागो द्वारा पूरी जानकारी दे दी गयी हैं। इसके अनुसार 2023 दिसंबर तक 71623 पदों पर भर्तियाँ जारी की जाएगी।

इन पदों पर 2023 में निकली इतनी भर्तियाँ-

  • लोक सेवा आयोग के- 4527 पद
  • अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के - 20060 पद
  • उच्चतर शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के- 958 पद
  • माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के- 4795 पद
  • पॉवर कार्पोरेशन, विद्युत सेवा आयोग के- 255 पद
  • पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के- 41028 पद

आयोग व चयन बोर्ड इन रिक्त पदों के आधार पर भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालेंगे और चयन प्रक्रिया को पूरी करेगे। इसके अलावा ये भी जानकारी उस विज्ञापन में दी जाएगी कि कितने दिनो में ये रिक्तियाँ पूरी की जाएगी। ये सब इसलिए किया जा कहा हैं क्योकि पहले जारी की जाने वाली रिक्तियों में समय तय ना होने पर भर्तियाँ होने में समय लग जाता था। लेकिन अब ऐसा ना हो इसलिए ये प्रक्रिया अपनायी गयी हैं। और उम्मीदवारो को हर चीज की जानकारी डिटेल्स में प्राप्त हो जाए।

इसके लिए विभागो द्वारा कलेंडर जारी किया जाएगा ताकि उसमें स्पष्ट रूप से ये लिखा हो कि किस श्रेणी के पदों के लिए कब विज्ञापन आएगा व उसकी परीक्षा कब होगी और परिणाम कब जारी किया जाएगा। इन भर्तियों से जुड़ी जानकारी सरकारी विभाग की वेबसाइट पर समय-समय जारी की जाएगी।