26 जनवरी परेड में इन चीजो को नहीं ले जा सकते हैं अंदर

Republic Day 2023 : हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी की परेड होगी। हर साल 26 जनवरी के दिन राजपथ पर परेड होती हैं। लेकिन इस बार परेड राजपथ की जगह कर्तव्य पथ पर होगी। जैसा कि सभी को पता हैं कि राजपथ का नाम अब बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया हैं। इसलिए इस बार परेड कर्तव्य पथ पर होगा। जो लोग इस परेड को देखना चाहते हैं। उनके लिए दिल्ली पुलिस द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया हैं। जिसके अनुसार कर्तव्य पथ पर जाते समय उनके पास ये सब चीजे नहीं होनी चाहिए। यदि उनके पास इनमें से कोई भी वस्तु नहीं होनी चाहिए।
कर्तव्य पथ पर परेड देखने हर साल भारी संख्या में लोग आते हैं। जिसकी वजह से सुरक्षा पर कड़ी निगरानी रखा जाता हैं। परेड में शामिल होने वाले लोगो यदि अपने साथ कार लेकर आए हैं तो उन्हें कनॉट प्लेस की पालिका पार्किंग और जेएलएन स्टेडियम (JLN Stadium) में गाड़ी पार्किंग करना होगा। तथा इसके साथ ही जिनके पास टिकट या पास होगा उन्हें ही एंट्री मिलेगी।
26 जनवरी 2023 की परेड में ये वस्तुए ले जाना वर्जित है-
- कैन/पाउच,थर्मस, पानी की बोतल
- छाता, खिलौने वाली बंदूक
- एल्कोहॉल, परफ्यूम, स्प्रे
- खाने-पीने की कोई भी चीज़
- बैग, ब्रीफकेस, पेन (कलम)
- टेप रिकॉर्डर, रेडियो, ट्रांजिस्टर
- कोई भी ज्वलनशील पदार्थ
- आईपैड,डिजिटल डायरी, Palm Top कंप्यूटर
- रिमोट कंट्रोल वाली कार की चाबी
- हथियार, गोला-बारूद, पटाखे
- सिगरेट, बीड़ी, लाइटर, माचिस की डिब्बी, लेजर लाइट
- चाकू, कैंची, ब्लेड, रेजर, तार
- कैमरा, दूरबीन, हैंडीकैम
- सिक्के व अन्य समान
हर बार कि तरह इस बार भी 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि आए हैं। इस बार मिस्त्र के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में हैं। जो भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं यानि 24 जनवरी से 26 जनवरी 2023 तक भारत में ही रहेंगे। इस वर्ष भारत अपना 74वॉ गणतंत्र दिवस मना रहा हैं।