Knowledge :हमारी पृथ्वी रहस्यों से भरी हुई हैं। यहाँ पर हर कदम पर क्या अनोखा मिल जाए, पता ही नहीं चलता हैं। कई बार तो पृथ्वी पर रेगिस्तान के बीचों-बीच एक ऐसी जगह मिल जाएगी। जहाँ हर तरफ जीवन ही जीवन दिखेगा, तो कहीं आपको ऐसी जगह मिल जाएगी। जहाँ पर हर तरफ मौत ही मौत दिखाई देगी। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कहा जाता हैं कि यदि कोई यहाँ जाता हैं तो वो आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगता हैं।

कहाँ हैं ये जगह-

आज हम आपको जिस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं वो अमेरिका में स्थित हैं। पूरी दुनिया में ग्रैंड कैनियन को लेकर ये बात कही जाती हैं कि यहाँ लोग आकर आत्महत्या कर लेते हैं। सिर्फ इंसान हीं नहीं कई बार जानवर भी यहाँ आत्महत्या कर लेते हैं। सुसाइड प्वाइंट के नाम पर इस जगह का नाम दुनिया की दूसरी सबसे खतरनाक जगह के नाम पर रखा गया हैं। जिसका अर्थ हुआ कि ये दुनिया की ऐसी जगह हैं जहाँ पर सबसे ज्यादा लोग आत्महत्या करते हैं।

ऐसी एक जगह भारत में भी हैं-

बता दे कि ऐसी जगहे सिर्फ अमेरिका में ही नहीं स्थित हैं बल्कि भारत में भी ऐसी जगहे हैं। यहाँ पर पक्षी सुसाइड करते हैं। पूरी दुनिया में इस जगह को पक्षियों के सुसाइड प्वाइंट के नाम से जाना जाता हैं। हम जिस जगह के बारे में बात कर रहे हैं वे जगह हैं, जातिंगा गाँव, ये गाँव असम के उत्तरी इलाके में बसा हुआ हैं। इस गाँव के बारे में कहा जाता हैं कि अमावस्या को दुनियाभर से हजारों पक्षी आते हैं व आत्महत्या कर लेते हैं। वैज्ञानिक आज भी इस बात पर शोध कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यो हो रहा हैं। सबसे हैरान करने वाली बात तो ये हैं कि सिर्फ इसी गाँव में आकर पक्षी आत्महत्या करते हैं। इसके आस-पास जितने भी गाँव हैं वहाँ कोई भी पक्षी आत्महत्या नहीं करते हैं।