Karmanasha River: भारत में ऐसी बहुत-सी चीजे हैं, जो काफी अनोखी हैं, जिनके बारे में शायद ही किसी को पता होगा, ऐसी ही एक नदी हैं, जिसके बारे में कहा जाता हैं कि उस नदी को देखने मात्र से भी पाप लग जाता हैं। यदि किसी शुभ कार्य के लिए जा रहे हैं और रास्ते में ये नदी नजर आ जाए तो लोग मुह मोड़ लेते हैं। आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। ये कौन-सी नदी हैं।

भारत की एक ऐसी नदी जिसे शापित भी कहा जाता हैं। इस नदीं को लेकर लोगों के मन में इतना डर हैं कि वो नदी के पानी को छूते तक नहीं हैं। लोगो का मानना हैं कि नदी के पानी को छूना अशुभ हैं। नदी का नाम कर्मनाशा नदी हैं। यह उत्तर प्रदेश व बिहार में बहती हैं। लेकिन इसका ज्यादातर हिस्सा यूपी में आता हैं। यूपी में ये सोनभद्र,चंदौली, वाराणसी व गाजीपुर में बहती हैं और बक्सर के पास पहुंचकर गंगा में मिल जाता हैं।

लोगों की इस नदी को लेकर कुछ ऐसा ही कहा जाता हैं कि कर्मनाशा नदी का पानी छूने से काम बिगड़ जाता हैं। लोगो का मानना हैं कि इसके पानी को छू लेने से अच्छे कर्म भी खत्म हो जाते हैं। इसी वजह से लोग इसके पानी को छूने से कतराते हैं।