BPSC Teacher Admit Card: बिहार टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम 2023 के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारो के लिए आवश्यक सूचना हैं। कमीशन ने लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं। अगर आपने इस एग्जाम के लिए फॉर्म भरा हैं, तो इसके अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दे कि बीपीएससी बिहार टीचर लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 अगस्त 2023 तक अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। इस डेट तक या इससे पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद कुछ ही दिनों में परीक्षा शुरू हो जाएगी।

एग्जाम डेट्स-

बीपीएससी बिहार टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम का आयोजन 1.70 लाख से ज्यादा पदों को भरने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया हैं। परीक्षा का आयोजन 24 से 26 अगस्त 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा। पेपर दो शिफ्टों में आयोजित कराया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक की हैं। एग्जाम सेंटर्स के बारे में डिटेल 21 अगस्त 2023 से उपलब्ध करा दिया जाएगा।

ऐसे करे एडमिट कार्ड डाउनलोड-

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in
  • पर जाएं।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक BPSC Teacher Admit Card 2023 पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
  • जिसके बाद एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।
  • अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं।