IIM CAT 2023 Answer Key: देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कैट 2023 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार IIM CAT 2023 की अधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट यानि IIM लखनऊ की तरफ से आंसर-की जारी कर दी गई हैं। आईआईएम कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 अगस्त 2023 से शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारो को 13 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2023 को हुआ था। अब जाकर परीक्षा की आंसर-की जारी की गई हैं।

आपत्ति दर्ज कराने की तिथि-

आंसर-की के साथ ही इंस्टीट्यूट ने ऑब्जेक्शन करने के लिए भी फॉर्म उपलब्ध कराया हैं। वे उम्मीदवार जो किसी सवाल पर आपत्ति करना चाहते हैं। वे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बताए गए प्रारूप में ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। इसके लिए 8 दिसंबर तक का समय दिया गया हैं। इससे पहले ऑब्जेक्शन कर दे वरना स्वीकार नहीं किया जाएगा। बता दे कि इस बार की कैट परीक्षा में करीब 3.28 लाख उम्ममीदवारो ने आवेदन किया था व 2.88 लाख उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए थे। इस बार की ओवरऑल अटेंडेंस की बात करें तो ये 88 प्रतिशत रही हैं। बता दे कि आंसर-की को चेक करने के बाद रिजल्ट जारी होगा।

ऐसे चेक करे IIM CAT 2023 Answer Key-

  • आईआईएम कैट परीक्षा 2023 की आंसर-की चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी iimcat.ac.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए आंसर-की लिंक पर क्लिक करे।
  • एक नया पेज ओपन हो जाएगा, आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे।
  • इन्हें लिखकर सबमिट कर दे।
  • जिसके बाद आंसर-की स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • आंसर-की डाउनलोड करके प्रिंट ऑउट निकाल ले।