Dunki Film: शाहरूख की फिल्म डंकी या दुनकी का मतलब क्या हैं, जानिए
Dunki Film: शाहरूख खान की फिल्म डंकी यानि दुनकी के नाम को लेकर काफी लोग कंफ्यूज हैं, जानिए ये नाम कहाँ से आया व इसका मतलब

Dunki Film: शाहरूख खान की नई फिल्म का नाम पढ़ने में सबको दिक्कत आ रही हैं, वास्तव में इसका नाम क्या हैं डंकी या दुनकी क्योकि के पोस्टर रिलीज होने से लेकर फिल्म की घोषणा करने तक इन दोनों नामों का प्रयोग किया गया हैं। सोशल मीडिया से लेकर हर जगह इस फिल्म के नाम को लेकर लोग काफी कंफ्यूज नजर आए हैं यदि आपके मन में भी इस शब्द को लेकर कंफ्यूजन हैं तो आज हम आपको इसका अर्थ बताते हैं।
Dunki का मतलब क्या-
बता दे कि DUNKI और DONKEY दोनों ही शब्दों को देखें तो Dunki के उच्चारण को लेकर कंफ्यूजन बढ़ गई है। लेकिन दोनों का उच्चारण एक ही हैं, यही से कंफ्यूजन हुई हालांकि शाहरूख खान ने अपने एक्स पर इसका प्रयोग व उच्चारण दोनो समझाया हैं।
सोशल मीडिया पर #AskSRK सेशन में एक यूजर ने शाहरूख खान से इससे जुड़ा हुआ सवाल पूछा था। यूजर ने लिखा कि- इस फिल्म का नाम DUNKI रखने की वजह बता सकते हैं। यूजर के इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरूख खान ने X पर इसका उच्चारण व मतलब बताया था। शाहरूख लिखते हैं- DUNKI को भी डंकी ही पढ़ा जाएगा। जैसे Hunky, Funky और Monkey पढ़ा जाता हैं।
कहा से आया DUNKI-
बता दे कि DUNKI शब्द का प्रयोग फ्लाइट से जुड़ा हुआ हैं। फिल्म का सब्जेक्ट भी डंकी फ्लाइट हैं। इसका मतलब हैं, गैरकानूनी तरीके से किसी देश में एंट्री लेना, इसके लिए वो तरीके ढूंढे जाते हैं कि जिससे बिना किसी वीजा-पासपोर्ट के किसी देश में घुसा जा सके।
इस गैरकानूनी तरीके से देश के एंट्री पाने के लिए जिस रास्ते का प्रयोग किया जाता हैं। उसे डंकी रूट कहते हैं। दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहाँ के डंकी रूट फेमस हैं। गूगल या यूट्यूब पर सर्च करने पर पता चलता हैं कि देश में गैरकानूनी तरीके से कैसे घुसा जा सकता हैं।