BPSC 69th Prelims Admit Card: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने बीपीएससी 69वीं प्री परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख की घोषणा कर दी हैं। नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार प्री परीक्षा के एडमिट कार्ड कल यानी 15 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को जारी किया जाएगा। वे उम्मीदवार जिन्होंने बीपीएससी 69वीं प्री परीक्षा के लिए आवेदन किया हैं। वे एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद इसकी अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा तिथि-

बता दे कि बीपीएससी प्री परीक्षा 2023 का आयोजन 30 सितंबर 2023 के दिन किया जाएगा। एग्जाम एक ही शिफ्ट में आयोजित होगा व परीक्षा की टाइमिंग दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रहेगी। इसके लिए राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभी उम्मीदवारो को एग्जाम सिटी के डिटेल उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इस संबंध में सूचना हैं कि एग्जाम सिटी डिटेल यानी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। इसके विषय में जानकारी 26 सितंबर 2023 के दिन जारी की जाएगी। बता दे कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से इस बार कुल 442 पद पर कैंडिडेट्स की भर्ती होगी. वैकेंसी की संख्या बढ़ा दी गई है।

ऐसे करे एडमिट कार्ड डाउनलोड-

  • बीपीएससी 69वीं प्री परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी bpsc.bih.nic.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद BPSC 69th Prelims Admit Card 2023 के लिंक पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद एक नया पेज खुलेगा.
  • यहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
  • जिसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करके इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।