BPSC CCE Exam 2023 : बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं प्री परीक्षा 2023 की तारीख की घोषणा कर दी गई हैं। वे उम्मीदवार जो इस साल का बीपीएससी का कंबाइंड कांपटीटिव एग्जाम दे रहे हैं। वे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं। ऐसा करने के लिए बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in.पर जाकर पता लगा सकते हैं। यहाँ से आप एग्जाम से संबंधित बाकी डिटेल भी पा सकते हैं।

एग्जाम डेट-

नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार बीपीएससी सीसीई प्री परीक्षा 2023 का आयोजन 30 सितंबर 2023 के दिन किया जाएगा। इस दिन एग्जाम सिंग्ल शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की टाइमिंग दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक हैं।

परीक्षा में निगेटिव मार्किंग के बारे में भी जानकारी दी गई हैं। इसके अनुसार ये परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। जिसमें एक तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। यानी हर एक गलत जवाब पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

कब तक आएगा एडमिट कार्ड-

बीपीएससी सीसीई परीक्षा का एडमिट कार्ड कब तक जारी होगा। इसके बारे में कमीशन की तरफ से अभी तक कोई अपडेट रिलीज नहीं हुआ हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एडमिट कार्ड सितंबर महीने के तीसरे हफ्ते तक जारी हो जाना चाहिए। लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर अधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहे।

बीपीएससी ने सीसीई परीक्षा 2023 के लिए वैकेंसी की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की हैं। अब कुल 475 पद के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पहले वैकेंसी की संख्या 379 थी। फिर जुलाई में ये 442 कर दी गई और अब कुल 475 पद के लिए परीक्षा ली जाएगी।

बीपीएससी ने सीसीई परीक्षा 2023 के लिए वैकेंसी की संख्या में इजाफा कर दिया हैं। अब कुल 475 रिक्त पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पहले वैकेंसी की संख्या 379 थी। फिर जुलाई में 442 कर दी गई और अब कुल 475 पद के लिए परीक्षा ली जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड-

  • बीपीएससी सीसीई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक BPSC 69th CCE Admit Card 2023 पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
  • जिसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड कर ले व प्रिंट ऑउट निकाल ले।