Bihar Board 12th का रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं, इस बार फिर लड़कियो ने मारी बाजी

Bihar Board 12th Toppers 2023 : बिहार बोर्ड का परिणाम घोषित हो चुका हैं। बिहार शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रिजल्ट की घोषणा की गई हैं। तो वहीं इस बार बिहार बोर्ड साइंस, आर्ट व कॉमर्स तीनो स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया हैं। इस बार बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्रो ने भाग लिया था। जिसमें से 10 लाख से ज्यादा छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जिनके उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 83.7 प्रतिशत रहा हैं।
जिन छात्रो ने अभी तक अपना बिहार बोर्ड का परिणाम नहीं चेक किया हैं। वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। तथा ऑफलाइन एसएमएस के जरिए भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स 2023 ( Bihar Board 12th Toppers 2023)-
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर से लड़कियों ने परचम लहराया हैं। बता दे कि इस बार तीनो स्ट्रीम में लड़कियो ने ही टॉप किया हैं। तो वहीं केवल कॉमर्स में एक साथ दो छात्रो ने टॉप किया हैं। जिनमें एक लड़का भी हैं।
- बिहार बोर्ड 12वी साइंस टॉपर 2023 - आयुषी नंनद रही हैं। जिन्होने 500 में से 474 नंबर प्राप्त किए हैं।
- बिहार बोर्ड 12वी कॉमर्स टॉपर 2023 - सोम्या शर्मा व यशदीप ने कुल 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
- बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट टॉपर 2023 - मोहनिशा जोकि पुणिया की हैं टॉप की हैं, इन्होने 12वीं में आर्ट में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया हैं। इस बार आर्ट में 83.7 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।