CBSE Class 12th Result 2022; सीबीएससी क्लास 12 का रिजल्ट हुआ जारी, 92.71 फीसदी छात्र हुए पास
CBSE 10th, 12th Result 2022; सीबीएसई बोर्ड के छात्रो का आज इंतजार हुआ खत्म बोर्ड द्वारा जारी किया गया रिजल्ट, छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, parikshasangam.cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस बार 92.71 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
CBSE 12th Result 2022-
सीबीएसई बोर्ड ने आज यानी 22 जुलाई 2022 को ठीक 10 बजे सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। सीबीएसई बोर्ड के एक करीबी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन संसदीय सत्र के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बोर्ड के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में आज रिजल्ट जारी करने को लेकर मुहर लगाई थी। जिसकी वजह से लगातार छात्रो द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने की माँग को आज पूरा करते हुए बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून 2022 तक आयोजित की गई हैं।
How to check CBSE 12th Result 2022-
CBSE Class 12 का रिजल्ट छात्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, parikshasangam.cbse.gov.in पर व इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर, उमंग एप और results.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले छात्रो को CBSE की अधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, parikshasangam.cbse.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज ओपन हो जाने के बाद वहाँ CBSE 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक ओपन हो जाने के बाद छात्रो को वहाँ अपना रोल नंबर, जन्मतिथि व अन्य विवरण लिखकर सबमिट कर देना होगा।
- इसके बाद रिजल्ट मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
- छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं व प्रिंट ऑउट निकाल सकते हैं।