CBSE Practical Exam Schedule 2023: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के डेटशीट का इंतजार 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों को बेसब्री से हैं। तो सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 02 जनवरी 2023 से शुरू होंगी. बोर्ड ने परीक्षा तारीख पहले ही जारी कर दी थी और अब प्रैक्टिकल एग्जाम का डिटेल्ड शेड्यूल भी जारी कर दिया हैं। सीबीएसई के मुताबिक साल 2023 के प्रैक्टिकल एग्जाम 02 जनवरी 2023 से शुरू होंगे और 14 फरवरी 2023 परीक्षाऐं आयोजित कराई जाएगी। सीबीएसई के थ्योरी एग्जाम सिंग्ल टर्म में आयोजित होंगी। तथा परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी।

छात्र सीबीएसई परीक्षा से जुड़े अपडेट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in. पर जाकर पा सकते हैं। यहां से दसवीं और बारहवीं दोनों क्लास का प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही cbse.nic.in से भी जानकारी पा सकते हैं।

CBSE Exam 2023 Date-

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई बोर्ड थ्योरी परीक्षा का डिटेल्ड शेड्यूल इसी हफ्ते जारी हो सकता है। एक बार जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेगे। इसके लिए छात्रो को सीबीेएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर बार-बार विजिट करते रहना चाहिए।


कैसे करे CBSE Exam Schedule 2023 डाउनलोड -

सीबीएसई का डिटेल्ड शेड्यूल जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी cbse.gov.in पर जाए।

  • इसके बाद होमपेज पर Main Website नाम के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • लिंक ओपन हो जाने के बाद उस पर Latest सेक्शन में जाएं और CBSE Class 10 Date Sheet 2023 या CBSE Class 12 Date Sheet 2023 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद डेटशीट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • अब डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं।