CLAT 2022 Admit Card Out; नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) के कंसोर्टियम ने सोमवार, छह जून को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2022 का आज एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं। तो वहीं स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित होगी। CLAT की परीक्षाओं का आयोजन दोपहर की शिफ्ट में 2 बजे से शाम 4 बजे तक ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।

How to Download CLAT 2022 Admit Card-

CLAT 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यार्थियों को इन स्टेप्स का करना होगा पालन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • वहां पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक ओपन होने के बाद CLAT पंजीकरण संख्या / आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • जिसके बाद एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। जिसका आप प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

CLAT 2022 Exam Pattern-

CLAT का आयोजन ग्रेजुएशन (LLB) और पोस्ट ग्रेजुएशन (LLM) दोनों पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए होगा। जिसमें क्लैट पीजी परीक्षा में 120 प्रश्न और क्लैट यूजी में 150 प्रश्न पूछे जाएगे। CLAT में 5 खंड हैं जो हैं - जनरल नॉलेज, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग, क्ंवाटेटिव टेक्नीक, इंग्लिश और करेंट अफेयर्स परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवारो को 1 अंक दिया जाएगा। तो वहीं गलत उत्तर होने पर 0.25 अंक काटा जाएगा।

CLAT 2022 की समस्या के समाधान के लिए यहाँ करे संपर्क-

क्लैट की परीक्षाओं को लेकर यदि अभ्यार्थियों के मन में कोई शंका हैं तो वो इस समस्या के समाधान के लिए परीक्षा संयोजक कार्यालय से ई-मेल [email protected] और फोन नंबर 080-47162020 पर बात करके समस्या का समाधान पूछ सकते हैं। ये हेल्पलाइन पर सभी कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच तक संपर्क किया जा सकता हैं।

CLAT 2022 Exam के समय रखे इन बातो का ध्यान-

अभ्यार्थी समय से पहले ही परीक्षा केन्द्र पर पहुँच जाये तथा एडमिट कार्ड में दिये गये निर्देशो को पूरी तरह पढ़ ले। और उनका पालन करे। तथा जिन-जिन दस्तावेजो या चीजो के बारे में एडमिट कार्ड में जिक्र हो। उसे अपने साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर जाए।