Bihar Police Constable Exam 2023: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करे डाउनलोड
एग्जाम डेट-

CSBC Bihar Police Constable Exam 2023: बिहार पुलिस में कॉन्सटेबल के पदों पर बंपर भर्ती जारी की गई हैं। इस लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया हैं, वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारो को सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्सटेबल बिहार की अधिकािरिक वेबसाइट – csbc.bih.nic.in. पर जाना होगा।
बिहार पुलिस कॉन्सटेबल के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं। ई-एडमिट कार्ड का लिंक खुल नहीं रहा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिे लिंक आज यानी 12 सितंबर 2023 के दिन दोपहर में 12 बजे के करीब खोला जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
एग्जाम डेट-
बता दे कि सीएसबीसी बिहार पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा 2023 का आयोजन 1, 7 व 15 अक्टूबर 2023 के दिन किया जाएगा। पेपर दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 21391 पद पर भर्ती होगी। जिसके लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारो ने अप्लाई किया हैं।
ई-एडमिट कार्ड लिंक के साथ ही एक और नोटिस जारी किया गया हैं। जिसमें परीक्षा से संबंधित निर्देश व ओएमआर शीट भरने से संबंधित जरूरी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ओएमआर शीट का सैम्पल पेपर भी जारी किया गया हैं। उम्मीदवार आमतौर पर जो गलतियाँ करते हैं। उनकी चर्चा यहाँ की गई हैं।
ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड-
- बिहार पुलिस में कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाए।
- होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक CSBC Bihar Police Constable Exam 2023 पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होने के बाद वहाँ रजिस्ट्रेशन नंबर लिख दे।
- जिसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड कर ले व इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।