CUET UG Result 2022 Date: सीयूटी यूजी के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रो का जल्द ही ये इंतजार खत्म होने वाला हैं क्योकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से 15 सितंबर, 2022 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2022) की परीक्षा के परिणाम घोषित किया जाएगा। इसकी जानकारी स्वंय यूजीसी के अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार ने ट्वीट के जरिए दी हैं।

जगदीश कुमार ने ट्वीट करके कहा-

जगदीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि, "इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विश्वविद्यालय सीयूईटी-यूजी स्कोर के आधार पर यूजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने वेब पोर्टल तैयार रख सकते हैं."

How to Download CUET UG Result 2022-

सीयूटी यूजी का रिजल्ट उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले छात्रो को इसकी अधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा।
  • यहाँ पर CUET UG Result 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक ओपन हो जाने के बाद वहाँ छात्र अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल- रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ लिखकर सबमिट कर देगे।
  • इसके बाद छात्रो का रिजल्ट उनके मोबाइल स्क्रीन पर जाएगा।
  • जिसके बाद छात्र इसे डाउनलोड करके इसका प्रिटऑउट निकाल सकते हैं।

CUET UG Provisional Answer Key-

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2022 (CUET UG 2022) की प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) जारी कर दी गयी हैं।रिजल्ट के 5 दिन पहले यानि 10 सितंबर 2022 तक छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. छात्र 10 सितंबर की रात 11:50 तक आपत्ती दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए छात्रो को प्रोसेसिंग फीस सबमिट करनी होगी।