DU CUET UG Admission 2022; दिल्ली यूनिवर्सिटी में पहली बार सीयूईटी के माध्यम से एडमिशन हो रहा हैं। तथा इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय में CUET के माध्यम से विभिन्न कॉलेजों में लगभग 70,000 UG सीटों को भरा जाएगा।

DU CUET UG Admission 2022 Details-

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) और कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) इस वर्ष UG एडमिशन की वजह से चर्चाओं का विषय बना हुआ हैं। क्योकि डीयू में पहली बार ऐसा होगा जब CUET के माध्यम से एडमिशन कराया जाऐगा। इस वर्ष CUET के माध्यम से विभिन्न कॉलेजों में लगभग 70,000 UG सीटों को भरा जाएगा। तो वही डीयू द्वारा विशेष वर्ग के छात्रो को एडमिशन में अतरिक्त समय देने की घोषणा की गयी हैं।

किसे मिलेगा DU CUET UG Admission 2022 में एक्सट्रा समय-

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने घोषणा कि हैं, कि इस बार विकलांग (PwBD) उम्मीदवारों को CUET UG परीक्षा के माध्यम से DU Admission 2022 में शामिल होने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। DU द्वारा कहा गया है कि PwBD उम्मीदवारों को CUET 2022 के पेपर में लिखने के लिए अतिरिक्त समय मिलेग। दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा हैं,कि प्रत्येक सेक्शन को हल करने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट दिया जा सकता हैं। इसके साथ-साथ इनके लिए कुछ अन्य नियम भी हैं।

आपको बता दे कि CUET 2022 पेपर पैटर्न के अनुसार सेक्शन 1A भाषाओं के लिए, ​​सेक्शन 1B, सेक्शन II डोमेन विशिष्ट विषय के लिए और सेक्शन III एक सामान्य परीक्षा के लिए है। तथा सेक्शन 1A और 1B में जहां एक उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर के लिए 45 मिनट का समय दिया जाता हैं, तो वहीं PwBD उम्मीदवार को अब इसके लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जायेगा। इसके अलावा जब खंड III की बात आती है, तो डोमेन विशिष्ट विषय के नियम में भी बदलाव कर दिया गया हैं। जहाँ बाकि उम्मीदवारो को CUET पेपर को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। तो वही PwBD उम्मीदवार को अतिरिक्त 20 मिनट का समय दिया जायेगा।

डीयू ने कहा हैं, कि PTI के अनुसार "हनीत गांधी, डीन (प्रवेश) ने PwBD (यानी 40 प्रतिशत या उससे अधिक की बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) को सूचित किया जाता है कि जो उम्मीदवार लिखने में शारीरिक रूप से असमर्थ और लिखने की स्पीड ज्यादा नहीं है। उन्हें अपने साथ केवल एक व्यक्ति की मद्द लेने की अनुमति दी जायेगी।