Canada Flag leaf: इस समय कनाडा काफी सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इसलिए आज हम आपको कनाडा के बारे में कुछ अहम जानकारी बताने जा रहे हैं। आप सभी ने कनाडा का झंडा देखा होगा लेकिन क्या आपको पता हैं कि कनाडा का जो फ्लैग होता हैं। उसमें जो लीफ यानी पत्ता होता हैं वो किस पेड़ का पत्ता होता हैं, नहीं पता तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।

किस पेड़ का पत्ता हैं-

बता दे कि ये पत्ता मैपल नाम के पेड़ का होता हैं। आपने कई फिल्मों में या वॉलपेपर, पोस्टर्स में नारंगी या लाल रंग के पत्तो वाले पेड़ होता हैं। वो मैपल के पेड़ ही होते हैं। भारत में मैपल का पेड़ कॉमन नहीं हैं लेकिन ऐसा भी नहीं हैं कि ये लाल रंग की पत्ती वाला पेड़ भारत में होता ही नहीं हैं। मैपल के कुछ पेड़ हिमाचल प्रदेश में पाए जाते हैं।

उन्हें हिमालयन मैपल भी कहा जाता हैं। 19वीं शताब्दी से कनाडा के झंडे में इसका प्रयोग कनाडाई पहचान का प्रतिनिधित्व करता है। ये खास 11 पॉइंट वाला खास पत्ता है, जो कनाडा के झंडे पर बना है. इसमें 11 पॉइंट होते हैं, जो पहले 13 थे। इसके साथ ही कनाडा में मैपल के पत्ते को गर्व,साहस व वफादारी का प्रतीक माना जाता हैं व विश्व युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों की क्रबों में भी ये ही उकेरा गया था।