CBSE Board Marking Scheme : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने क्लास दसवीं व बारहवीं की परीक्षा 2024 के लिए मार्किंग स्कीम रिलीज कर दी हैं। ये मार्किंग स्कीम थ्योरी व प्रैक्टिकल एग्जाम दोनों के लिए जारी किया गया हैं। सीबीएसई की वेबसाइट पर इसे चेक किया जा सकता हैं। इसके साथ ही सीबीएसई ने इस बाबत स्कूलों के लिए नोटिस भी जारी कर दी हैं। स्कीम के अनुसार सीबीएसई के भी सभीविषयों के पेपरों को मैक्सिमम 100 मार्क्स एलॉट किया गया हैं। इन्हीं में से थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट व इंटर्नल असेस्मेंट को अलग-अलग अंक दिया जाएगा।

क्या लिखा हैं नोटिस में-

सीबीएसई ने इस बाबत नोटिस जारी किया गया हैं। जिसमें दिया हैं। बता दे कि प्रैक्टिकल / प्रोजेक्ट / इंटर्नल असेस्मेंट के मार्क्स अपलोड करते समय स्कूलों द्वारा गलतियाँ हो रही हैं। स्कूलों को प्रैक्टिकल / प्रोजेक्ट / इंटर्नल असेस्मेंट परीक्षाओं के सफल संचालन में सहायता करने के लिए व थ्योरी एग्जाम्स के आयोजन के लिए दसवीं व बारहवीं के विषयों की लिस्ट रिलीज कर दी गई हैं। इसके साथ ही जरूरी जानकारियों के लिए साथ में सर्कुलर भी अरेंज किया गया हैं।

सीबीएसई की ये मार्किंग स्कीम दसवीं व बारहवीं दोनों के लिए जारी की गई हैं। दसवीं के 83 विषय व 12वीं के 121 विषयों के लिए स्कीम को रिलीज किया गया हैं। जैसे कि- म्यूजिक, पेटिंग, कंप्यूटर आदि के प्रैक्टिकल एग्जाम 50 अंक के होंगे। तो वहीं इंग्लिश, हिंदी, मैथ, साइंस व सोशल साइंस के इंटर्नल असेस्टमेंट के मार्क्स 20 नंबर के होगें।

12वीं की बात करे तो ज्योग्राफी, साइकोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी में प्रैक्टिकल में 30 नंबर मिलेगा। तो वहीं पेटिंग, ग्राफिक्स, डांस, होम साइंस में 50 अंक का प्रैक्टिकल होगा। पूरी लिस्ट देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।