CMAT and GPAT Exam 2023 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने सीमैट और जीपैट एग्जाम के आयोजन की तारीख जारी कर दी गई हैं। अधिकारिक नोटिस एनटीए की वेबसाइट पर देखा जा सकता हैं, नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार कॉमन मैनेजमेंट एडमिश टेस्ट का आयोजन 4 मई 2023 के दिन किया जाएगा। एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे दोपहर तक की जाएगी। तो वहीं दूसरी शिफ्ट का एग्जाम 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

CMAT and GPAT Exam Date 2023-

सीमैट एग्जाम की तारीख व परीक्षा का विवरण अब जीमैट की बात करे यानी ग्रेजुएट फॉर्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट की तो इसका आयोजन 22 मई 2023 के दिन किया जाएगा। दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी। तो वहीं दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। यानी सीपैट व जीमैट दोनों शिफ्ट की टाइमिंग एक ही हैं।

सीमैट परीक्षा के पैटर्न की बात करे तो कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे जो 400 अंको के होंगे। इसका प्रश्नपत्र भी केवल इंग्लिश में ही होगा। गलत जवाब के लिए 4 अंंक मिलेेंगे और गलत आंसर के लिए 1 अंक कट जाएगा। अन्य जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करे।

जीमैट परीक्षा के पैटर्न की बात करे तो इसमें कुल 125 सवाल होंगे। जोकि 500 अंको के होंगे। इसका प्रश्नपत्र भी केवल इंग्लिश में ही होगा। सही जवाब के लिए 4 अंक मिलेंगे और गलत आंसर के लिए 1 अंक काट दिया जाएगा। अन्य डिटेल्स जानने के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस कर सकते हैं।