CUET UG 2023 Registration :कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट ( CUET-UG) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही बंद होने वाली हैं। बता दे कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से CUET UG 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 30 मार्च 2023 को समाप्त हो जाएगा। उम्मीदवार इसकी अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार CUET UG 2023 के लिए रजिसट्रेशन आज रात तक कर सकते हैं। इसके बाद स्टूडेंट्स एप्लिकेशन फॉर्म फिल नहीं कर सकते हैं। सीयूईटी रजिस्ट्रेशन के लिए तारीखो को आगे बढ़ाकर 30 मार्च 2023 कर दिया गया था।

CUET UG 2023 Registration Last Date-

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट ( CUET-UG) के लिए रजिस्ट्रेशन की इससे पहले अंतिम तारीख 12 मार्च 2023 तय की गई थी। यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने ऐलान किया था कि सीयूईटी यूजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन 30 मार्च 2023 तक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारो ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया हैं। वे इसकी अधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट ( CUET-UG) के लिए रजिस्ट्रेशन अभ्यार्थी आज रात 9.50 तक कर सकते हैं। यदि आपने अभी तक सीयूईटी यूजी 2023 का फार्म नहीं फिल किया हैं। तो नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करके आप इसके फार्म को भर सकते हैं।

अभ्यार्थी को बताया गया हैं कि वे सीयूईटी यूजी 2023 के लिए एप्लिकेशन फीस के साथ फॉर्म को 11.50 तक सब्मिट कर सकते हैं। एप्लिकेशन फीस को ऑनलाइन मोड पर जमा करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद अभ्यार्थी को 1 से 3 अप्रैल 2023 तक करेक्शन का मौका मिलेगा।

कैसे करे CUET UG 2023 Registration-

  • उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइटsamarth.ac.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक CUET UG 2023 Registration पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद उम्मीदवार वहाँ लॉगिन डिटेल्स फिल कर दे।
  • फिर आवेदन फार्म चेक करके फीस व डॉक्यूमेंट सबमिट कर दे।
  • जिसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
  • अंत में उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट ऑउट निकाल सकते हैं।