Hallucinate becomes Word of the Year 2023: कैम्ब्रिज डिक्शनरी हर साल एक शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित करती हैं। इस वर्ष डिक्शनरी ने हैलुसिनेट (Hallucinate) शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर बताया गया हैं। बता दे कि अक्सर उन शब्दों को चुना जाता हैं, जो डिक्शनरी में पहलें से नहीं होगा लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ हैं। हैलुसिनेट अंग्रेजी का एक प्रचलित शब्द हैं, जिसका सबसे ज्यादा प्रयोग मेडिकल साइंस में किया जाता हैं। आप सभी के मन में एक ही सवाल होगा कि कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने पहले से दर्ज इस शब्द को वर्ड ऑफ ईयर क्यों चुना, इसका मतलब क्या हैं।

हैलुसिनेट क्या हैं-

इसका मतलब हैं कुछ ऐसा सुनाई देना, दिखाई देना या महसूस होना जो वास्तव में मौजूद नहीं हैं। आमतौर पर इसको हेल्थ से जोड़कर देखा जाता हैं या जब कोई इंसान ड्रग लेता हैं तो ऐसी स्थिति बनती हैं। कैम्ब्रिज डिक्शनरी में हैलुसिनेट शब्द की यह परिभाषा काफी पहले दी थी। डिक्शनरी ने इसकी परिभाषा को इस साल बदल दिया हैं।

हैलुसिनेट को वर्ड ऑफ द ईयर-

इस साल डिक्शनरी ने हैलुसिनेट शब्द की नई परिभाषा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जोड़ा हैं। डिक्शनरी के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मतिभ्रम पैदा करती हैं, यह एक झूठी जानकारी देती हैं। पिछले कुछ समय से चैटजीपीटी व जेनेरेटिव एआई टूल की चर्चा के दौरान इसका प्रयोग बढ़ा हैं।

डिक्शनरी ने साल 2023 के लिए हैलुसिनेट शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर क्यों चुना अब इसे समझ लेते हैं। इसकी वजह बताते हुए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एआई एथिसिस्ट डॉ. हेनरी शेवलिन ने बताया कि- दुनियाभर में हैलुसिनेट शब्द का प्रयोग उन गलतियों को दिखाने के लिए किया जा रहा हैं, जो चैटजीपीटी जैसे सिस्टम के कारण हो रहा हैं। जो बताया हैं कि हम एआई के बार में कैसे सोच रहे और उसका मनवरूपीकरण कैसे कर रहे हैं।

बता दे कि लम्बे समय से गलत व भ्रमित करने वाली जानकारी हमारे आसपास रही हैं, फिर चाहें वो भ्रांति के तौर पर हो या फिर गलत समाचार के रूप में, जबकि इन्हें आम तौर पर इंसान द्वारा तैयार की गई सोच के रूप में जाना जाता हैं लेकिन हैलुसिनेट वो होता हैं जो वास्तविकता से जुड़ा ही नहीं होता।