IIT JEE Advanced परीक्षा देने के लिए JEE Mains में कितने नंबर चाहिए, जानिए

IIT JEE Advanced: JEE Mains क्वालीफाई करने पर जहां NIT's और IIIT's में एडमिशन के अलावा JEE Advance की परीक्षा में बैठने का रास्ता खुलता हैं। पिछले साल जहाँ एक सीट के लिए 10 स्टूडेंट JEE Advanced में रजिस्टर हुए थे। कुछ ने एग्जाम नहीं दिया तो आंकड़ा 9.39 हो गया था। साल 2022 में 11.48 लाख स्टूडेंट्स ने JEE मेन दिया था। इसे दस लाख ने इसे क्लियर कर लिया था। ढाई लाख JEE Advanced के लिए योग्य पाए गए. 1.60 लाख ने खुद को इस एग्जाम के लिए रजिस्टर किया, लेकिन एग्जाम देने सिर्फ 1.56 लाख लोग आए थे। इस समय देश में 23 IIT's हैं और उनमें सीटों की संख्या 16598 है। 2022 में एक सीट पाने के लिए बीते साल 9.39 स्टूडेंट्स ने संघर्ष किया था।
जेईई मेंस में कितने नंबर चाहिए-
JEE मेन्स के एग्जाम इसी महीने होंगे। इसे क्वालीफाई करने वाले JEE अडवांस्ड दे पायेंगे। एडवांस्ड के लिए अभी जो मानक हैं, उसके मुताबिक इंटर में 75 फीसदी या सम्बंधित बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल में आपका आना चाहिए। यानि आने वाले जेईई मेंस की परीक्षा में आप बैंठ सकते हैं या नहीं ये सब आपके इंटर के रिजल्ट के मार्स्क पर निर्भर करेगा। यदि 12th में आपके 75 प्रतिशत से ज्यादा नंबर आते हैं, तो आप आने वाले समय में जेईई मेंस की परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसलिए अभी से आप 12वीं के एग्जाम की तैयारी में लग जाईएं क्योकि जेईई मेंस की परीक्षा का रास्ता यही से होकर जाएगा।
JEE Main 2022 Cutoff-
Category Minimum Maximum
General 88.41 100
Gen-PwD 0.003 88.37
EWS 63.11 88.40
OBC-NCL 67.00 88.40
SC 43.08 88.40
ST 26.77 88.40