भारत का पहला नागरिक तो सबको पता हैं, लेकिन क्या आपको दूसरा, तीसरा व अन्. पता हैं

Knowledge: सभी को पता हैं कि भारत में देश का पहला नागरिक राष्ट्रपति होता है। भारत के राष्ट्रपति के पास तीन सेनाओं की कमान होती हैं। वह देश के कई प्रमुख पदों पर लोगों की नियुक्ति करता है। वर्तमान में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं। और इस समय वहीं देश की पहली नागरिक हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि भारत का दूसरा, तीसरा , चौथा, पाँचवा व छठवां व्यक्ति कौन हैं। नहीं तो चलिए आज हम आपको देश के दूसरे नंबर से लेकर छठवे नंबर तक के व्यक्तियों के बारे में बताते हैं। और इस समय इस पद पर कौन मौजूद हैं, उनके बारे में
तो वहीं देश के दूसरे नागरिक देश के उपराष्ट्रपति होते हैं। इस समय भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हैं। इससे पहले वह पश्चिम बंगाल के गवर्नर थे।
देश के तीसरे नागरिक भारत के प्रधानमंत्री होता हैं। जैसा कि सभी को पता हैं कि प्रधानमंत्री के पास राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति जैसी कई पॉवर होता हैं। और इस समय भारत के तीसरे व्यक्ति वर्तमान के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।
देश का चौथा व्यक्ति गवर्नर होता हैं। जोकि हर राज्य का अलग-अलग होता हैं। गवर्नर को राज्यपाल भी कहा जाता हैं। इनके पास राज्य से संबंधित बहुत-से पॉवर होते हैं।
देश का पाँचवा व्यक्ति भारत के पूर्व राष्ट्रपति होते हैं। और भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे। यानि वो ही इस समय भारत के पाँचवे नागरिक हैं।
यदि हम देश के छठे नागरिक की बात करे तो इस लिस्ट में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और लोकसभा के स्पीकर होते हैं। इस समय चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला हैं।