भारत ने एक दशक में पूरी कहानी पलट दी हैं, 11 से 5 पर पहुँचा भारत
Indian Economy: भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Indian Economy) बन गया है। उसने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया हैं। अब भारत से आगे केवल अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं। भारत द्वारा ब्रिटेन को पिछड़ना ब्रितानी सरकार के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता हैं। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की अर्थव्यवस्था 13.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी है। ब्रिटेन में 'कॉस्ट ऑफ लिविंग' (Cost of Living) लगातार बढ़ती जा रही है। इसके उलट ग्रोथ बेहद सुस्त है।
भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था-
आपको बता दे कि इस वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था के 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। MSCI इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स में उसका वजन तिमाही में दूसरे नंबर पर रहा हैं। भारत इस मामले में केवल सिर्फ चीन से पीछे था। 2021 के अंतिम तीन महीनों में भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के आंकड़ों के अनुसार, यह कैलकुलेशन अमेरिकी डॉलर पर आधारित है।
आईएमएफ डेटाबेस और ब्लूमबर्ग टर्मिनल के हिस्टोरिकल एक्सचेंज रेट का इस्तेमाल करते हुए यह कैलकुलेशन किया गया हैं। डॉलर एक्सचेंज रेट के हिसाब से नॉमिनल कैश टर्म्स में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार मार्च तिमाही में 854.7 बिलियन डॉलर रहा हैं। इसी के अनुसार ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का साइज 816 अरब डॉलर था।
पाउंड हो रहा कमजोर-
पाउंड सटर्लिंग का प्रदर्शन डॉलर की तुलना में रूपये के मुकाबले कमजोर हो रहा है। कैश के मामले में दूसरी तिमाही में ब्रिटेन की जीडीपी सिर्फ 1 फीसदी ही बढ़ोत्तरी कर पाया हैं। इसमें महंगाई को एडजस्ट कर दिया जाए तो जीडीपी 0.1 फीसदी ही सिकुड़ी है। एक दशक पहले बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत 11वें पायदान पर था। वहीं, ब्रिटेन 5वें पायदान पर काबिज था। लेकिन आज भारत ने 200 सालो तक अंग्रेजो की गुलामी सहने के बाद भी ब्रिटेन से आगे निकल आया हैं। और आज 11वें से 5वें पायदान पर हो गया हैं। इसके बाद भारत अब सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से पीछे रह गया है।