JAC Class 10 & 12 Exams 2024: 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी, इस डेट पर होगी परीक्षा
JAC Class 10 & 12 Exams 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने झारखंड बोर्ड मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2024 की तारीखे घोषित
Jharkhand Board Class 10 & 12 Exams 2024 Schedule: झारखंड बोर्ड दसवीं व बारहवीं की परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। वे छात्र जो इस साल की जेएसी मैट्रिक व इंटर परीक्षा दे रहे हैं। वे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। एग्जाम कब से कब तक होंगे। ऐसा करने के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की अधिकारिक वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in/jac. यहाँ से आप अपना टाइम टेबल चेक कर सकता हैं।
इस डेट को होंगी परीक्षा-
झारखंड बोर्ड मैट्रिक व इंटर की परीक्षाऐं 6 फरवरी से आयोजित होगी। इस बार का शेड्यूल कुछ ऐसा हैं कि दोनों ही क्लास के एग्जाम एक साथ शुरू होंगे व एक ही साथ खत्म होंगे। 6 फरवरी से एग्जाम शुरू होंगे व 26 फरवरी 2024 तक चलेंगे।
क्या रहेगा समय-
यदि परीक्षा की टाइमिंग की बात की जाए तो मैट्रिक के एग्जाम शिफ्ट में होंगे। यानि परीक्षा सुबह 9.45 से दोपहर 1.05 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। इसी तरह इंटर की परीक्षाएं दूसरी शिफ्ट में होगी। इसकी टाइमिंग दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक हैं।
झारखंड बोर्ड दसवीं व बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाऐं 28 फरवरी से 11 मार्च 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी। लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले रिलीज कर दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये 25 जनवरी 2024 के दिन जारी होगा। डिटेल में जानकारी पाने के लिए जेएसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।