JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं। इस साल की परीक्षा में जो छात्र पास हुए हैं। उनको आईआईटी में एडमिशन मिलेगा। जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया हैं। तो वहीं आईआईटी व एनआईटी में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग भी शुरू हो गई हैं। जिस छात्र की रैंक 100 के अंदर हैं। उन्हें टॉप आईआईटी में एडमिशन मिल सकता हैं। एडमिशन के लिए छात्र इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस साल सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs) में टोटल 17485 सीटे खाली हैं। जिन पर एडमिशन होना हैं।

इस साल कुल सीटों की संख्या पिछली बार की तुलना में बढ़ाई गई हैं। सभी 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITS) में कुल 17485 सीटे हैं। जिसमें महिला उम्मीदवारो के लिए 1692 सुपरन्यूमरी सीटें शामिल हैं। पिछले साल कुल 16598 सीटें थी। जिनमें कुल 1567 महिला सुपरन्यूमरी सीटें शामिल थी।

इस बार जेईई एडवांस्ड 2023 के दोनों पेपरों की परीक्षा में कुल 1,80,372 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिनमें से 43,773 पास हुए हैं। पास उम्मीदवार में 36204 पुरूष व 7,509 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

आईआईटी कॉलेज में खाली सीटे-

  1. आईआईटी खड़गपुर – 1869
  2. आईआईटी वाराणसी – 1589
  3. आईआईटी बॉम्बे – 1356
  4. आईआईटी रुड़की – 1353
  5. आईआईटी कानपुर- 1210
  6. आईआईटी दिल्ली- 1209
  7. आईआईटी मद्रास – 1134
  8. आईआईटी धनबाद – 1125
  9. आईआईटी गुवाहाटी – 952
  10. आईआईटी पटना – 733
  11. आईआईटी हैदराबाद – 595
  12. आईआईटी जोधपुर – 550
  13. आईआईटी मंडी – 520
  14. आईआईटी भुवनेश्वर – 476
  15. आईआईटी रोपार – 430
  16. आईआईटी इंदौर – 480
  17. आईआईटी गांधीनगर – 370
  18. आईआईटी धरवाड – 310
  19. आईआईटी जम्मू – 280
  20. आईआईटी तिरुपति – 244
  21. आईआईटी भिलाई – 243
  22. आईआईटी पलक्कड़ – 200
  23. आईआईटी गोवा – 157