JEE Main का झंझट हुआ खत्म, अब सीधे दे ये उम्मीदवार JEE Advanced

JEE Advanced 2023 : आईआईटी, एनआईटी जैसे इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिश के लिए हर साल लाखों संख्या में अभ्यार्थी परीक्षा देते हैं। इन इंजीनियरिंग कॉलेजो में एडमिशन कराने के लिए छात्रो को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) देना पड़ता हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन के लिए अभ्यार्थियों को पहले JEE Mains परीक्षा को पास करना होता हैं। उसके बाद उन्हें JEE Advanced की परीक्षा क्लियर करना होगा। इन दो स्टेज को क्लियर करने के बाद ही IIT जैसे संस्थान में एंट्री मिलती हैं।
एक कैटेगरी के अभ्यार्थियो को इस साल जेईई मेन में हिस्सा लेने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें बिना इस एग्जाम को पास किए ही डायरेक्ट जेईई एडवास्ड एग्जाम देने का मौका मिलेगा। उसके बाद ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया / पर्सन ऑफ इंडियन ऑरेजन (OCI / PIO) उम्मीदवार JEE Main 2023 में हिस्सा लिए बगैर JEE Advanced 2023 के लिए एजिलिबिज हैं। ये नाय नियम इस साल से लागू हो जाएगा। आईआईटी गुवाहाटी की तरफ से इसकी जानकारी साझा की हैं।
फीस में बदलाव-
OCI / PIO के उम्मीदवारो द्वारा भरी जाने वाली एप्लिकेशन फीस में बदलाव कर दिया गया हैं। अब उन्हें भारतीय नागरिकों द्वारा भरी जाने वाली फीस के बराबर पेमेंट भरना होगा। यह फैसला 3 फरवरी 2023 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लिया गया हैं। इसलिए संयुक्त प्रवेश बोर्ड ने JEE Advanced 2023 के लिए इंफोर्मेशन ब्रोशर में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके बारे में jeeadv.ac.in पर सारी जानकारी मिल जाएगी।
आईआईटीस में सीट एलोकेशन के दौरान JEE Advanced 2023 Exam को क्वालिफाई करने वाले OCI / PIO अभ्यार्थी जनरल व जनरल-पर्सन विद डिसएबिलिटी (पीडब्लूडी) कैटेगरी में ओपन कैटेगरी सीटों के लिए सही होगा। इसी तरह से JEE Advanced 2023 एग्जाम पास करने की योग्यता रखने वाली महिला OCI / PIO उम्मीदवारो पर भी सामान्य व सामान्य-पीडब्ल्यूडी वर्ग में एडमिशन के लिए कंपीट कर पाएगी।