JEE Main 2023 Session 2 Exam : देशभर में विद्यार्थियों द्वारा जेईई मेन सेंशन 2 एग्जाम की तैयारी में लगे हुए हैं। बता दे कि जेईई मेन 2023 सेंशन 2 की परीक्षाओं के लिए मात्र 1 दिन का समय शेष बचा हुआ हैं। जेईई मेन 2023 सेंशन 2 की परीक्षा की शुरूआत 6 अप्रैल 2023 से लेकर 15 अप्रैल 2023 तक चलेगा। इसके लिए एडमिट कार्ड इसकी अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया हैं। जहाँ से उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार जेईई मेन 2023 सेशन 2 की परीक्षा में 9.4 लाख स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। इसके जरिए देशभर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजो में मिलता हैं एडमिशन

JEE Main 2023 Session 2 Exam Tips -

  • समय से पहले ही परीक्षा केन्द्र के लिए निकल जाए। इसके अलावा अपने साथ पानी की बोतल साथ ले जाए। सेंटर पर जल्दी पहुँच जाएंगे तो यदि आप कुछ भूल भी गए होंगे तो इतना समय होगा की आप मगा सकते हैं। पेपर मिलने के बाद उसे आराम से पढ़े और फिर आगें उत्तर देना शुरू करे। पहले ही पेपर को सॉल्व कर ले। ताकि कांफिडेंस बूस्ट हो। किसी एक सवाल में ज्यादा देर के लिए अपना समय ना बर्बाद करे।
  • NCRET की किताबें इस परीक्षा में बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। क्योकि जेईई मेन के अधिकतर सवालों को एनसीआईटी किताबों के टॉपिक्स से पूछा जाता हैं। एग्जाम के आखिरी दिनो में इनसे पढ़ना काफी लाभदायक होगा आपके लिए
  • जेईई मेन परीक्षाओं में कॉप्टिशन बहुत ज्यादा होता हैं। इसलिए अभ्यार्थियों ने अभी तक जिन-जिन टॉपिक्स को कवर किया हैं। उनका रिवीजन अवश्य करे। इसके अलवा अबतक जितना पढ़ा हैं उन सभी सब्जेक्ट्स का मूल्यांकन करें, मुख्य रूप से जो कठिन हो, उन सभी आवश्यक फॉर्मूलो का एक नोट बना ले। ताकि उन्हें रिवाइज करना आसान हो।
  • अपनी कमजोरी पर जरूर काम करे। मॉक टेस्ट से आपको पता लग जाएगा कि आपकी कमजोरी व आपकी मजबूती क्या हैं। जितना हो सके उतना उन टॉपिक्स को कवर करे। ज्यादा नंबर वाले टॉपिक्स पर आप पहले काम करे क्योकि इससे परीक्षा में अच्छा स्कोर बन सकता हैं।
  • मॉक टेस्ट और पुराने क्वेश्चन पेपर की प्रैक्टिस एग्जाम में अवश्य ही करे। जिससे आइडिया लग जाएगा। कि तैयारियां कैसी हैं। और आपको अपनी कमजोरी का भी पता लग जाएगा। साथ ही ये भी पता लग जाएगा। आपको कितना तैयार हैं।